{"_id":"6198fb325e26af37a36a69d3","slug":"ec-act-case-against-three-in-fake-fertilizer-factory-case-one-arrested-ballia-news-vns6235447188","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली खाद फैक्ट्री मामले में तीन पर ईसी एक्ट का मुकदमा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली खाद फैक्ट्री मामले में तीन पर ईसी एक्ट का मुकदमा, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
बलिया। जिले के सीमावर्ती मऊ जनपद के मोहनसराय गांव में कृषि अधिकारी ने नकली डीएपी पैकिंग की फैक्ट्री शुक्रवार की देर शाम में पकड़ी थी। एक आरोपी पकड़ा गया जबकि सरगना भाग निकला। देरशाम जिला कृषि अधिकारी मऊ की तहरीर पर हलधरपुर पुलिस ने ईसी एक्ट समेत अन्य धाराओं में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी राजाराम राजभर को गिरफ्तार कर लिया। उधर, जिला कृषि अधिकारी को मौके से कई कागजात भी हाथ लगे हैं। इसके आधार पर नकली खाद के तार जिले में कहां-कहां जुड़े हैं, खंगालने में कृषि विभाग की टीम लगी है।
बताया जाता है कि जिला कृषि अधिकारी को भनक मिली थी कि इन दिनों डीएपी की मांग काफी अधिक है और ऐसे में नकली खाद को भी बाजार में खपाने का काम किया जा सकता है। इसी बीच मुखबिर से सूचना से मिली कि जिले के सीमावर्ती जनपद के मोहन सराय गांव में नकली डीएपी बनाने और उसकी पैकिंग करने का काम किया जाता है। इसके बाद, जिला कृषि अधिकारी ने कार्यालय के कर्मियों के साथ शुक्रवार की देर शाम मोहनसराय गांव पहुंच छापेमारी की और नकली खाद के साथ ही उसके निर्माण के लिए लाए गए सामानों को भी पकड़ा। देर शाम मऊ के जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार की तहरीर पर हलधरपुर पुलिस ने ईसी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उधर, मौके पर पहुंची टीम की छानबीन में कई दस्तावेज हाथ लगे हैं। नकली खाद बनाने के लिए सामग्री अन्य राज्यों से लाया जाता था। पुलिस को आपूर्तिकर्ता का बिल भी मिला है। इससे यह स्पष्ट है कि यह कार्य बहुत बड़े पैमाने पर हो रहा था और इसमें पूरा गिरोह शामिल है। बताया जाता है कि नकली डीएपी बनाने का कारोबार पिछले तीन वर्षों से चल रहा था। यह भी बताया जाता है कि इसकी आपूर्ति आसपास के जनपदों के साथ ही अन्य राज्यों में भी की जा रही थी। पुलिस पूरी तहकीकात कर रही है। जिला कृषि विभाग भी जिले में नकली खाद के तार को खंगालने में जुटा है।
कोट
छापेमारी के बाद देरशाम में मऊ के जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है और एक गिरफ्तार किया गया है। मौके से पुलिस को कई दस्तावेज हाथ लगे हैं, जिससे यह साफ है कि इसकी आपूर्ति आसपास के राज्यों और जनपदों में की जाती है। जिले में इसके तार की जानकारी जुटाई जा रही है। - विकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी, बलिया।