फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Eastern businessman holding Mahapanchayat 2016

पूर्वांचल व्यापारी महापंचायत 2016 का आयोजन

Tue, 12 Jan 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला/ बलिया Updated Tue, 12 Jan 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
Eastern businessman holding Mahapanchayat 2016
प्रदेश सरकार व्यापारियों व उद्यमियों के हितों एवं सुरक्षा के प्रति संकल्पबद्ध है। व्यापारी और उद्यमी प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण एवं सशक्त भूमिका निभाए।
विज्ञापन


उक्त बातें मंगलवार को नगर के बापू भवन में आयोजित पूर्वांचल व्यापारी महापंचायत में उपाध्यक्ष लघु उद्योग निगम उत्तर प्रदेश (राज्यमंत्री) संदीप बंसल ने कहीं।  उन्होंने जोर देकर कहा कि व्यापारी वर्ग बिना किसी डर के अपने व्यापार प्रदेश में बढ़ाएं।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि संदीप बंसल ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापार को बढ़ावा देने के साथ औद्योगिक विकास की दिशा में सतत कार्य कर रही है। कहा कि प्रदेश मेें उद्योग लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने एक बेहतर माहौल बनाया है। कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को भी बेहतर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि व्यापारियों के उत्पीड़न को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। बंसल ने बताया कि प्रदेश में साढे़ सात लाख व्यापारी पंजीकृत हैं। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आनलाइन लाइसेंस हेतु आवेदन लिया जा रहा है।


उपभोक्ता को सही समान मिले इसके लिए मानक जरूरी है। उन्होंने जिला स्तर से गांव स्तर तक के व्यापारियों को जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने इसी माह से व्यापारियों के लिए हेल्पलाइन व मोबाइल पर एक धुन बनाने का आश्वासन दिया और कहा कि सभी व्यापारियों को उसका उपयोग करना होगा।


 इस अवसर पर व्यापारियों ने राज्यमंत्री जी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन नगरपालिका बलिया लक्ष्मण गुप्ता, रमाशंकर तिवारी, रसड़ा नगरपालिका के चेयरमैन वशिष्ठ नरायण सोनी, सावित्री देवी, नंद लाल गुप्ता, पार्वती देवी, मीना साहू, प्रदीप गुप्ता, अनिल रौनियार, विनोद वर्मा, डा. जगजीवन प्रसाद, असफाक अहमद, अरविंद गुप्ता, विद्या शंकर प्रसाद, सुशील जायसवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed