फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   E-rickshaws roaming freely even in restricted areas

प्रतिबंधित क्षेत्र में भी बेधड़क घूम रहे ई-रिक्शे

Tue, 19 Apr 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws roaming freely even in restricted areas
बलिया। कोतवाली व यातायात पुलिस द्वारा नगर के शहीद चौक एरिया को ई-रिक्शों को प्रतिबंधित किया है। यह कदम चौक इलाके में रोज लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए उठाया गया था। इस क्षेत्र में ई-रिक्शा पकड़े जाने पर 500 रुपया जुर्माना तथा वाहन सीज कर करने का आदेश है। इसके बावजूद ई-रिक्शा चालक बेधड़क चालक शहीद चौक क्षेत्र से बेधड़क सवारी ढोते देखे जा सकते हैं। वन वे का भी पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

नगर में ई-रिक्शा संचालन से मनमाने किराए की वसूली पर रोक लगी और प्रदूषण भी कम हुआ। मगर ई-रिक्शों की संख्या बढ़ने पर शहर में जाम की समस्या पैदा होने लगी। स्टेशन के बाहर, पुलिस बूथ के सामने ही ई-रिक्शा वाले सड़क पर ही बेतरतीब तरीके से पार्किंग करते हैं। चित्तू पांडेय चौराहा, जगदीशपुर चौराहा पर भी ई-रिक्शा वालों ने स्टैंड बना लिया। शहीद चौक एरिया में ई-रिक्शों की वजह से जाम बढ़ने पर उनका प्रवेेश प्रतिबंधित कर दिया गया। इस क्षेत्र में प्रवेश पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके बावजूद ई-रिक्शा चालक पुलिस की उदासीनता के कारण बेखौफ प्रतिबंधित क्षेत्र शहीद चौक में घूमते रहते हैं। इससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है। ई-रिक्शा चालकों के साथ बैठक कर यातायात विभाग द्वारा पंजीकरण कर रूट तय किया गया था और प्रतिबंधित क्षेत्र चौक में जाने से मना किया गया था। लेकिन ई-रिक्शा चालक आदत से बाज नहीं आ रहे है। बावजूद कोतवाली व यातयात पुलिस मकदर्शक बनी हुई है। इस बाबत सीओ यातयात शिव राम कुशवाहा ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ई-रिक्शा चालकों से अपने निर्धारित रूट पर चलने तथा प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश न करने के लिए बताया जाएगा। उनके विरूद्घ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed