{"_id":"66bfc76776cf32e0bc0b9c84","slug":"e-rickshaw-rider-dies-after-being-hit-by-unknown-vehicle-ballia-news-c-190-1-svns1008-120986-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: अज्ञात वाहन के धक्के से ई-रिक्शा सवार अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: अज्ञात वाहन के धक्के से ई-रिक्शा सवार अधेड़ की मौत
विज्ञापन
फेफना। थाना क्षेत्र के सागरपाली थम्हनपुरा रोड पर बुधवार की शाम अज्ञात वाहन के धक्के से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी में उपचार के दौरान उसकी मौत को गई।
जानकारी के अनुसार नरहीं थाना क्षेत्र के मिल्की निवासी भरत तिवारी (56) जिला मुख्यालय से बुधवार की शाम आठ बजे सागरपाली चट्टी पर उतरे। इसके बाद अपने गांव जाने के लिए सागरपाली-थम्हनपुरा रोड पर ई रिक्शा पर बैठ गए। जैसे ही ई रिक्शा कुछ ही दूरी पर स्थित एक होटल के समीप पहुंचा, सामने से आ रहे किसी वाहन ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इस घटना में भरत तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें घायलावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना परिजनों को दी गई। प्राथमिक उपचार के बाद भरत तिवारी की हालत गंभीर देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। भरत तिवारी को परिजन वाराणसी ले गए, जहां ट्रामा सेंटर में बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
नरही। बाइक से अपने घर आ रहे एक व्यक्ति की लखनुआ मोड़ पर पेड़ से टकराने से मौत हो गई। शुक्रवार को नरही गांव निवासी घनश्याम राय (49) चितबड़ागांव से बाइक से अपने घर आ रहे। लखनुआ मोड़ पर असंतुलित होकर पेड़ से टकराने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। संवाद