{"_id":"673b18cd49373bc06105d160","slug":"e-rickshaw-engine-on-carelessness-took-the-life-of-an-innocent-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia: ई रिक्शा का इंजन आन, लापरवाही ने ली मासूम की जान, इकलौते पुत्र की मौत से मां की गोद हुई सुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia: ई रिक्शा का इंजन आन, लापरवाही ने ली मासूम की जान, इकलौते पुत्र की मौत से मां की गोद हुई सुनी
Mon, 18 Nov 2024 04:07 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 18 Nov 2024 04:07 PM IST
सार
बलिया में लापरवाही से मासूम की जान चली गई। बताया जा रहा है कि ढ़ाई वर्षीय बालक खेल रहा था। इसी बीच पास में खड़े ई-रिक्शा के पास पहुंचा और उसमें चाभी लगी देखी। खेलने में बच्चे ने इंजन चालू कर दिया जिसके बाद रिक्शा दीवार में टकरा गया। घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मां का रोकर बुरा हाल है परिवार में मातम है।
विज्ञापन
मृत मासूम की फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मनियर में लापरवाही ने मासूम की जान ले ली। मनियर थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में ई-रिक्शा चालक की लापरवाही की वजह से एक बालक की जान चली गई। बालक के शव को सरयू नदी में प्रवाहित कर दिया गया है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
मुकुंदपुर गांव में रविवार को किसी के घर की ढलाई का कार्य चल रहा था। वहीं पर एक ई-रिक्शा खड़ी थी। ई-रिक्शा में चाबी लगी हुई थी। ढ़ाई वर्षीय बालक ई-रिक्शा पर बैठकर खेल रहा था। परिजनों के अनुसार ई-रिक्शा में खेल रहे बालक ने चाबी ऑन कर दी।
विज्ञापन
ई-रिक्शा स्पीड में जाकर मकान की दीवार से टकरा गई। ई-रिक्शा तो क्षतिग्रस्त हुई ही, बालक यश पांडेय पुत्र रत्नेश पांडेय बुरी तरह से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बच्चे की मौत के बाद मां प्रीति पांडेय, पिता रत्नेश पांडेय, दादी का रो-रो करके बुरा हाल है। घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है। यश अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। बालक के शव को सरयू नदी में प्रवाहित कर दिया गया है।