फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   dwaba me nahi tham rahi pashu taskari

द्वाबा में नहीं थम पा रही है पशु तस्करी

Mon, 12 Sep 2016 07:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 12 Sep 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
dwaba me nahi tham rahi pashu taskari
animals - फोटो : amar ujala
नवागत पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी की हनक तो जिले में दिख रही है, लेकिन कुछ पुलिसवालों की मिलीभगत से द्वाबा में पशुतस्करी पर कोई खास असर नहीं दिख रहा है। रात की बात तो दूर दिन के उजाले में भी अब पशु तस्करी हो रही है। इसको लेकर लोगों में पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नाराजगी है। 
विज्ञापन



वर्षों से द्वाबा क्षेत्र के नौरंगा, शिवपुर घाट, गोपालनगर दियर, जयप्रभा सेतु, सिन्हा घाट आदि जगहों से पशुओं की हत्या के लिए बिहार के रास्ते बंगाल भेजने का धंधा धड़ल्ले से होता रहा है। पशुतस्कर क्षेत्र से पशुओं को औने-पौने दामों पर खरीदकर महंगे दाम पर बिहार और बंगाल बेचते हैं। क्षेत्र के रामजकुमार यादव, अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार ओझा, धर्मेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, विनीत कुमार सिंह आदि का कहना है कि नवागत पुलिस अधीक्षक के आने के बाद उम्मीद थी कि पशुतस्करी बंद हो जाएगी।
विज्ञापन


पशुतस्करी में कुछ कमी जरूर आई है। बावजूद पुलिस कोई न कोई जुगत लगा पशुतस्करों को बढ़ावा दे रही है। फलस्वरूप पुलिस अधिकारियों के पशुतस्करी पर रोक के निर्देश के बावजूद मार्ग और साधन बदलकर पशुओं को बिहार और बंगाल भेज जा रहा है। उन्होंने नवागत पुलिस अधीक्षक से मामले में हस्तक्षेप कर पशुतस्करी पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत सीओ त्रयंबक नाथ दुबे ने बताया कि पशुतस्करी का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वैसे पुलिस पशुतस्करी को रोकने को लेकर पूरी तरह से दृढ संकल्पित है। बावजूद यदि ऐसी कोई शिकायत मिलती है, तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed