{"_id":"68e176137acff9b4b30d0da9","slug":"duty-will-change-from-seven-days-to-24-hours-at-suremanpur-station-ballia-news-c-190-1-ana1001-149568-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सुरेमनपुर स्टेशन पर सात दिन की जगह 24 घंटे में बदलेगी ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सुरेमनपुर स्टेशन पर सात दिन की जगह 24 घंटे में बदलेगी ड्यूटी
विज्ञापन
बलिया। बिहार में चुनाव को देखते हुए सीमा क्षेत्र वाले रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है।
सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी जवानों की साप्ताहिक की जगह अब 24 घंटे की ड्यूटी लगेगी। स्टेशन से लगातार शराब तस्करी की शिकायतें आ रही थीं। थाना प्रभारी विवेकानंद के नेतृत्व में टीम ने औचक जांच कर शराब की खेप बरामद की थी।
रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करने पहुंचे जीआरपी पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने ट्रेनों से शराब की तस्करी को देखते हुए बिहार चुनाव के पहले सुरेमनपुर स्टेशन पर पुलिस चौकी स्थापित करने के लिए निर्देश दिए हैं।
तस्करी में जीआरपी जवानों की संलिप्ता की शिकायत पर उन्होंने सात दिन की जगह 24 घंटे में ड्यूटी में बदलाव के लिए निर्देश दिए हैं। पिछले सप्ताह स्टेशन पर एक महिला के साथ जीआरपी जवान की वीडियो वायरल हुई थी। स्थानीय लोगों ने महिला को शराब तस्करी में संलिप्त होना बताया था। बैरिया क्षेत्र बिहार से सटे होेने के कारण सड़क व नदी मार्ग से तस्करी जोरों पर होती है। पुलिस की सख्ती बढ़ने से तस्कर ट्रेनों से शराब की खेप पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
बलिया स्टेशन पर जीआरपी ने चार महीने में शराब के अलावा नकदी की बरामदगी की थी। इसके कारण तस्कर बांसडीह रोड, सहतवार, रेवती व सुरेमनपुर स्टेशन से शराब लेकर चढ़ते हैं। इस बाबत थाना प्रभारी विवेकानंद ने बताया कि एसपी के निर्देश का पालन किया जाएगा। इस सप्ताह से साप्ताहिक की जगह अब 24 घंटे में ड्यूटी बदलेगी।