फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Duty of room inspectors will be imposed online

ऑनलाइन लगाई जाएगी कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी

Fri, 18 Feb 2022 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Duty of room inspectors will be imposed online
बलिया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी में ऑनलाइन लगेगी। इसके लिए विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का ब्योरा 20 फरवरी तक ऑनलाइन भरने के लिए कहा गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार 140925 विद्यार्थी शामिल होंगे। मार्च के अंत में प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 211 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रशासन अब कक्ष निरीक्षकों की सूची फाइनल करने में जुट गया है। परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर करीब 5637 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने की तैयारी है। पूर्व के वर्षों में परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर प्रधानाचार्य अपने हिसाब से कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगवाते थे। लेकिन, अबकी बार ऐसा नहीं होगा। अब बोर्ड के स्तर से ही शिक्षकों की ऑनलाइन ड्यूटी केंद्रों पर लगाई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर ब्रजेश मिश्रा ने सभी प्रधानाचार्यों से कहा है कि कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगाई जाएगी। ड्यूटी के बदले उनका भुगतान भी ऑनलाइन ही किया जाएगा। इसलिए शिक्षकों का पूरा ब्योरा और बैंक डिटेल वेबसाइट पर ऑनलाइन अपडेट किया जाना है। प्रधानाचार्य शिक्षकों पूरा ब्योरा 20 फरवरी तक ऑनलाइन अपडेट कर दे।
विज्ञापन

-----
सत्रह बिंदुओं पर देनी है जानकारी
माध्यमिक शिक्षा परिषद के पत्र के मुताबिक बोर्ड की वेबसाइट पर शिक्षकों को 17 बिंदुओं पर जानकारी देनी है। डीआईओएस शिक्षकों का डाटा परिषद की वेबसाइट पर अपने पोर्टल के माध्यम से सत्यापित कर 25 फरवरी तक अंतिम रूप से सबमिट कर दें। डीआईओएस ने चेतावनी दी है कि किसी भी शिक्षक का विवरण अशुद्ध व अपूर्ण अपलोड करने, विवरण अपलोड न करने अथवा किसी फर्जी शिक्षक का विवरण अपलोड करने की स्थिति में संबंधित प्रधानाचार्य सीधे तौर पर उत्तरदायी माने जाएंगे। किसी भी शिक्षक का विवरण एक से अधिक विद्यालय में मिलने पर संबंधित प्रधानाचार्य और शिक्षक दोषी माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed