{"_id":"5e14c1828ebc3e8807104608","slug":"durga-s-idol-found-in-yarnashala-s-renovation-ballia-news-vns5039398181","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर की यज्ञशाला के जीणोद्घार के दौरान मिली मां दुर्गा की प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर की यज्ञशाला के जीणोद्घार के दौरान मिली मां दुर्गा की प्रतिमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा। क्षेत्र के पौराणिक लखनेश्वरडीह किला पर श्रीहरि विष्णु भगवान मंदिर के बगल में स्थित यज्ञशाला के जीर्णोद्धार के दौरान जमीन से मां दुर्गा की प्रतिमा मिली है। इसकी जानकारी होने के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने मां के जयकारे लगाकर प्रतिमा की पूजा पाठ शुरु कर दी है।
लखनेश्वर डीह किला पर स्थापित भगवान विष्णु की बेशकीमती प्रतिमा, शिव लिंग भी खुदाई के दौरान मिला था जो आस्था का केन्द्र है। क्षेत्र के लोग काफी दिनों से पुरातत्व विभाग को दिए जाने की मांग कर रहे हैं। जिससे प्रदेश का धार्मिक स्थलों में इस क्षेत्र की गिनती हो। मंदिर के पुजारी दीनदयाल दास महाराज ने बताया कि यज्ञशाला का जीर्णोद्धार मजदूरों द्वारा कराया जा रहा है। कुछ मजदूर यज्ञशाला के फर्श से मिट्टी निकाल रहे थे। इसी दौरान एक बड़ा पत्थर उन्हें दिखाई दिया। और खुदाई करने पर पत्थर पर बनाई गई मां की प्रतिमा मिली जिसे मिट्टी के बाहर निकाला गया। उसी जगह पर मां दुर्गा की प्रतिमा पर पूजा अर्चन भक्तों ने शुरू कर दिया। मंदिर पर मौजूद रमेश सिंह यादव, राघव जी वैद्य, गणेश मिश्रा, रामायण गुप्ता, रमाकांत यादव, हरिओम निषाद, अशोक यादव, रामायण राजभर आदि ने मां की प्रतिमा मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।