फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Due to the pressure of Saryu, half of the culvert was washed away, the two villages were cut off

सरयू के दबाव से पुलिया का आधा हिस्सा बहा, दो गांवों का संपर्क कटा

Thu, 02 Sep 2021 09:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
Due to the pressure of Saryu, half of the culvert was washed away, the two villages were cut off
बलिया। ब्लॉक मनियर के असना गांव में सरयू नदी के छाड़न बहेरा नाले पर बनी पुलिया बृहस्पतिवार को पानी के दबाव से बह गई। पुलिया के बहने से सोनूपार और गायघाट की लगभग 10 हजार की आबादी का संपर्क कट गया है। पुलिया के साथ सड़क को भी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

विकास खंड मनियर के ग्राम पंचायत असना में सरयू नदी के छाड़न के नाले पर बनी पुलिया का आधा हिस्सा बृहस्पतिवार की सुबह पानी के अत्यधिक दबाव के कारण तेज धारा में बह गया। असना में गांव सोनूपार और गायघाट को जोड़ने के लिए वर्ष 2008 में करीब पांच लाख की लागत से पुलिया का निर्माण कराया गया था। पुलिया और सड़क के कुछ हिस्से के बहने से दोनों गांवों का संपर्क कट गया है। लगभग 10 हजार की आबादी प्रभावित है। मौके पर पहुंचे लेखपाल प्रदीप कुमार ने ग्रामीणों के लिए नाव की व्यवस्था करने में लगे। उधर, पुलिया की समीप सड़क को और नुक़सान न हो, इसके लिए विभागीय लोग जुट गए हैं। एडीओ पंचायत वकील यादव ने कहा कि पुलिया टूटने की जानकारी मिली है। तत्काल आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था कि गई है। पानी कम होने पर पुन: निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed