फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Due to shortage of doctors, pharmacists and ward boys provided treatment.

Ballia News: चिकित्सकों की कमी, फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय ने किया इलाज

Mon, 15 Dec 2025 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Due to shortage of doctors, pharmacists and ward boys provided treatment.
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीजों का उपचार करत
बलिया। 81 पीएचसी व न्यू पीएचसी जन आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। इसमें 2674 मरीजों का इलाज किया गया। आठ मरीज रेफर किए गए। आरोग्य मेले में एलोपैथ चिकित्सक सिर्फ 30 फीसदी स्वास्थ्य केंद्रो पर मौजूद रहे। अन्य पर आयुष चिकित्सक, फार्मासिस्ट व वार्डबॉय ने इलाज किया।
विज्ञापन

आरोग्य मेला के नोडल एसीएमओ डॉक्टर योगेश दास ने बताया कि 2674 मरीजों का इलाज हुआ और आठ मरीजों को रेफर किया गया। इसमें सबसे ज्यादा सर्दी, जुकाम, गले में खराश, खांसी, जोड़ों में दर्द के मरीज पहंुचे। बच्चों में सर्दी-जुकाम की परेशानी रही। इंदरपुर पीएचसी और न्यू पीएचसी पर वायरल व खांसी के मरीजों की संख्या अधिक रही। न्यू पीएचसी बछईपुर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने 40 मरीजों का उपचार किया। न्यू पीएचसी खंदवा में डाॅ. सुनीता सिंह ने 30 व न्यू पीएचसी कसौंडर पर डॉ. राजेश यादव ने 15 मरीजों का उपचार किया। न्यू पीएचसी इंद्रौली मलकौली पर किसी चिकित्सक की तैनाती न होने से फार्मासिस्ट दिग्विजय सिंह व न्यू पीएचसी किशोरगंज में भी फार्मासिस्ट अजय नारायण सिंह ने उपचार किया। दुबहर के अखार में स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. अंजल आदित्य ने 35 मरीजों का इलाज किया। मरीजों व तीमारदारों को ठंड से बचाव को जागरूक किया।
विज्ञापन

जयप्रकाश नगर के मुरली छपरा के अंतर्गत सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर 97 मरीजों का इलाज हुआ। प्रभारी चिकित्साधिकारी पीएचसी मुरली छपरा के डाॅ. देवनीति ने बताया कि मरीजों की जांच कर दवा दी गई। नगरा पीएचसी पर डॉ. गोविंद सोनकर ने 35 मरीजों का इलाज किया। इस मौके पर होम्योपैथ के चिकित्सक डॉ. अभिमन्यु यादव, फार्मासिस्ट प्रमोद पटेल, मिथिलेश सिंह, अशोक यादव सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। चितबड़ागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 20 मरीजों का उपचार किया गया। डॉ. अभिषेक राय, लैब टेक्नीशियन सुनील कुमार, फार्मासिस्ट विनय कुमार मौजूद रहे। वहीं, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय पर ताला लटका रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed