फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Due to influence, notice was suppressed in CMO office itself

Ballia News: रसूख के दम पर सीएमओ कार्यालय में ही दबा दी नोटिस

Fri, 22 Dec 2023 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Due to influence, notice was suppressed in CMO office itself
जिले के स्वास्थ्य विभाग में स्थानांतरित कर्मचारी दयाशंकर का रसूख कम होने का नाम नहीं ले रहा है। नया मामला उस पर शासन द्वारा कराई जा रही जांच से संबंधित है। जिसमें बयान देने के लिए जांच अधिकारी एवं अपर निदेशक (मुख्यालय परिधिगत) स्वास्थ्य भवन, लखनऊ से जुड़ा है, जिसमें उसे आठ दिसंबर को जांच अधिकारी के समक्ष पेश होकर अपना बयान दर्ज कराना था, लेकिन दयाशंकर ने अपने रसूख के दम पर पत्र को सीएमओ कार्यालय में ही दबवा दिया और समयावधि बीत जाने के बाद 20 दिसंबर को सीएमओ कार्यालय से पत्र बाहर निकला तो मामला उजागर हुआ। यह जानकारी होते ही विभागीय अधिकारियों को सांप सूंघ गया।
विज्ञापन

बता दें कि बीते चार दिसंबर को सीएमओ डॉ. विजयपति द्विवेदी को पत्र लिख कर जांच अधिकारी एवं अपर निदेशक ने आठ दिसंबर को प्रधान सहायक दयाशंकर को अपने विरुद्ध चल रही जांच में बयान अंकित कराने का निर्देश दिया था। यह भी कहा था कि यदि कर्मचारी जांच अधिकारी के समक्ष उक्त दिनांक को बयान अंकित कराए जाने के लिए उपस्थित नहीं होता है तो एक पक्षीय निर्णय ले लिया जाएगा। सीएमओ को निर्देशित किया था कि नोटिस कर्मचारी को तामील करा उनके निवास स्थान पर चस्पा कराएं। दो स्थानीय समाचार पत्रों एवं एक राष्ट्रीय स्तर के समाचार पत्र में प्रकाशित भी कराएं। यह पूरा प्रकरण कर्मचारी दयाशंकर के रसूख के दबाव में सीएमओ कार्यालय में दबा रहा। मामला तब उजागर हुआ, जब नोटिस को प्रकाशित कराने के लिए सीएमओ कार्यालय ने 20 दिसंबर को विभाग डाक से पत्र को मीडिया संस्थानों के कार्यालय में भेजा, जहां शुक्रवार को पत्र प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

एक किमी की दूरी तय करने में लगे तीन दिन
यह जिले का स्वास्थ्य विभाग है, जिसके कारनामे रोजे सुर्खियों में रहते है। नया मामला भले ही कर्मचारी दयाशंकर के खिलाफ चल रही शासकीय जांच से जुड़ा हैं, लेकिन विभागीय कर्मचारियों की कारस्तानी चर्चा में है। हुआ यूं कि करीब एक किमी दूर स्थित सीएमओ कार्यालय में बीस दिसंबर को जारी पत्र को मीडिया संस्थानों केे कार्यालय तक पहुंचने में करीब तीन दिन का समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र के विलंब से जारी होने के मामले की जांच कराई जाएगी और संबंधित दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. विजयपति द्विवेदी,सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed