{"_id":"614229348ebc3e227003ac70","slug":"due-to-anti-people-policies-of-the-government-democratic-norms-are-being-violated-mithilal-ballia-news-vns611802687","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के जनविरोधी नीतियों के चलते लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हो रहा हनन: मिठाईलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के जनविरोधी नीतियों के चलते लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हो रहा हनन: मिठाईलाल
विज्ञापन
बेल्थरारोड। नगर के डाकबंगला रोड स्थित मैरिज हॉल में बुधवार को सपा की ओर से संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ विचार संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से जुट जाने का संकल्प जताया गया।
संगोष्ठी का शुभारंभ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मिठाईलाल भारती ने संविधान पर बढ़ते खतरे के प्रति आगाह किया। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हनन हो रहा है। सरकार संविधान विरोधी कार्य कर रही है। ऐसे में सर्वसमाज को संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा।
पूर्व विधायक गोरख पासवान ने संविधान को बचाने के लिए सामूहिक सहयोग का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव ने लोकतंत्र पर बढ़ते खतरे की चर्चा करते हुए इसकी रक्षा के लिए एकजुटता का संदेश दिया। डॉ. अनुराग गर्ग संतोष कुमार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनने पर ही संविधान की वास्तविक रूप से रक्षा हो सकती है। इस मौके पर अभय कुमार कौशल, इरफान अहमद, ध्रुव यादव, चैनप्रताप, अरुण राजभर, सुशीला राजभर, नंदू भाई, रुद्रप्रताप यादव, ममता चंद्रा, शशिकांत, संजय यादव, अमलेश कन्नौजिया आदि रहे।