{"_id":"69a3486487cb71fcbf0be97c","slug":"drunk-he-destroyed-his-own-house-with-his-own-hands-ballia-news-c-190-1-ana1001-158769-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: शराब के नशे में अपने हाथों से ही उजाड़ लिया अपना घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: शराब के नशे में अपने हाथों से ही उजाड़ लिया अपना घर
विज्ञापन
सुखपुरा / बेरूआरबारी। सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में शराब के नशे में पति मिथुन ने पत्नी की डंडे से पीट-पीट कर बेरहमी से हत्या कर दी। रात भर बच्चों व मृत पत्नी के शव के साथ सोया रहा, सुबह होश आने पर भाग गया। बच्ची के रोने बिलखने पर आसपास के लोग पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई।
प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के बाद मायका वालों को सौंप दिया। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। बंसतपुर निवासी मिथुन साहनी की शादी बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के रुकुनपुर मंझारिया में हुई थी। पत्नी अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ मायका में ही रहती थी। पांच दिन पहले ही पांच साल की बेटी को लेकर ससुराल बंसतपुर आई थी। देर रात मिथुन शराब के नशे में घर पहुंचा, पत्नी पार्वती के कुछ कहने पर विवाद हो गया।
मिथुन ने घर पड़े डंडा से पार्वती की मौत होने तक पिटाई करता रहा। मिथुन रात भर घर पर ही बेटी और पत्नी की लाश के साथ रहा। घटना की जानकारी पर प्रधान विजय प्रताप सिंह ने पुलिस को सूचना दी। मृतका के पिता सीताराम साहनी की तहरीर पर पुलिस ने पति पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस बात सुखपुरा थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने बताया कि आरोपी को पकड़ने की संभावित जगहों पर दबिश दी जा रही है, जल्दी आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा।