फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Drug inspector conducts raid; samples of two medicines sent for testing.

Ballia News: ड्रग इंस्पेक्टर ने मारा छापा, दो दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे

Thu, 02 Jul 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Drug inspector conducts raid; samples of two medicines sent for testing.
बांसडीहरोड में ड्रग इंस्पेक्टर के पहुंचने से पहले बंद हुई मेडिकल दुकान तथा आसपास लोगों से बात
बांसडीहरोड। क्षेत्र के दूरसंचार केंद्र के समीप स्थित आदित्य मेडिकल स्टोर पर बुधवार को ड्रग विभाग की टीम ने छापा मारा। दो दवाओं के नमूने जांच के लिए लिए।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर सीमा वर्मा ने बताया कि जांच के दौरान आदित्य मेडिकल स्टोर से संबंधित दवाओं की खरीद बिल उपलब्ध नहीं कराई गई। इस पर विभाग ने दो दवाओं के नमूने लेकर उन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान टीम पराग मेडिकल स्टोर भी पहुंची, लेकिन दुकान बंद मिली। इसके बाद बांसडीह रोड-छाता मार्ग स्थित अन्य मेडिकल स्टोरों का भी निरीक्षण किया गया। हालांकि टीम के पहुंचने से पहले ही अधिकांश दुकानें बंद हो चुकी थीं।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि प्राथमिक जांच में एक मेडिकल लाइसेंस पर दो अलग-अलग स्थानों से दुकान संचालित किए जाने की शिकायत सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित लाइसेंसधारक के खिलाफ औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। उधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कई मेडिकल दुकानें बिना वैध लाइसेंस के लंबे समय से संचालित हो रही हैं। लोगों ने ऐसे प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमित जांच अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed