फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Drug and Food Department of the checking team

ड्रग और फूड विभाग की टीम ने की चेकिंग

Thu, 21 May 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 21 May 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
Drug and Food Department of the checking team
नगर की चर्चित दवा की दूकान पर पिछले दिनों दवा खरीदने गए एक ग्राहक और दूकानदार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे नाराज ग्राहक ने सिटी मजिस्ट्रेट से शिकायत की।
विज्ञापन


अधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को ड्रग और फूड विभाग के कर्मचारियों की संयुक्त टीम मामले की जांच करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने सेंपलिंग भी की।

हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी मुकेश कुमार पांडेय ने सिटी मजिस्ट्रेट राम सिंह वर्मा को पिछले 19 मई को एक शिकायत पत्र सौंपा। इसमें आरोप लगाया कि उसकी मां का इलाज बीएचयू में चल रहा है।
विज्ञापन


वहां के चिकित्सक द्वारा लिखी गई दवाओं में से एक दवा खरीदने के लिए नगर के दवा केंद्र पर गया। जहां पर पर्चा देने के बाद दूकान के कर्मचारी ने दवा भी निकाली लेकिन दूकान के मालिक ने उस पुर्जे में से एक दवा देने से मना करते हुए कहा कि जब सभी दवाए लेंगे तभी दवा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 काफी आग्रह के बावजूद दूकानदार द्वारा दवा नहीं दिया गया। शिकायती पत्र में दवा दूकानदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर मजिस्ट्रेट राम सिंह वर्मा ने मामले की जांच औषधि निरीक्षक जय सिंह को सौंप दी। मामले की जांच करने गुरुवार को औषधि निरीक्षक दवा केंद्र पर पहुंचे और दवाओं का सेंपल लिया। साथ ही एक-एक दवाओं की गहनता से  जांच की।

जांच के बाद जो रिपोर्ट आएगी, कार्रवाई की जाएगी। वहीं फूड विभाग के मुख्य खाद्य निरीक्षक सुरेंद्र वर्मा ने अन्य खाद्य पदार्थों की जांचकर सेंपल भरा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed