{"_id":"5717b2cc4f1c1bb8628b4759","slug":"drown-while-bathing-in-the-ganges-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में स्नान करते समय युवक डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में स्नान करते समय युवक डूबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
Updated Wed, 20 Apr 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा नदी के पचरूखिया घाट पर मुंडन संस्कार में आए 21 वर्षीय युवक अरमान सिंह स्नान करते समय गहरे पानी में समा गया। आसपास के लोगों ने पहले युवक की गंगा नदी में काफी तलाश की। लेकिन जब उसका पता नहीं चलता तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाल डालकर डूबे युवक की काफी तलाश की। लेकिन देर शाम तक युवक का कहीं अता-पता नहीं चल सका।
सहतवार थाना क्षेत्र के सुरहियां गांव निवासी शैलेंद्र सिंह के घर के पुत्र का मुंडन संस्कार करने के लिए घर और गांव के लोग गंगा नदी के पचरूखिया घाट पर आए हुए थे। जिसमें सुरहियां निवासी हरेंद्र सिंह का 21 वर्षीय पुत्र अरमान भी मुंडन संस्कार में आया हुआ था। अभी मुंडन संस्कार का रस्म हो ही रहा था। इसी बीच अरमान अपने साथियों के संग नदी में स्नान करने के लिए घुस गया। स्नान करते समय उसका पैर फिसल गया और वह नदी के गहरे पानी में समा गया।
शोर पर आसपास के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। काफी तलाश के बाद जब युवक का कहीं अतापता नहीं चला तो इसकी जानकारी पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी में जाल डलवाकर डूबे युवक की तलाश की, लेकिन उसका देर शाम तक कहीं नहीं चल सका था। इस घटना के बाद खुशी का माहौल गम में बदल गया। घाट पर रूदन-क्रंदन होने से माहौल गमगीन रहा। अरमान दो बहनों के बीच एकलौता भाई है।