{"_id":"5e5bf2868ebc3ef3af498ad6","slug":"dropping-of-primary-education-is-a-matter-of-concern-dr-vinay-ballia-news-vns513732681","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक शिक्षा का स्तर गिरना चिंता का विषय : डॉ. विनय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक शिक्षा का स्तर गिरना चिंता का विषय : डॉ. विनय
विज्ञापन

अंतरिक्ष वैज्ञानिक ने की प्रेसवार्ता
न्यायपालिका की जवाबदेही तय करने की वकालत
संवाद न्यूज एजेंसी
बेल्थरारोड। उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा का गिरता स्तर चिंता का विषय है। अमेरिका में प्राइमरी, मिडिल और हाईस्कूल की बेहतर शिक्षा मुफ्त दी जाती है। यदि एक ग्रामीण प्राइमरी स्कूल को अमेरिका के समकक्ष बनाना है तो 100 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी। ये बातें ताड़ीबड़ागांव निवासी अंतरिक्ष वैज्ञानिक और भ्रष्टाचार मिटाओ सेना के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार सिंह ने रविवार को अभिनंदन भवन में पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के काला धन पर दिए गए वक्तव्य के मुताबिक यदि काला धन वापस ला दिया जाए तो इस धन से हर गांव के स्कूल को अमेरिकी स्तर का बनाया जा सकता है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा की भ्रष्ट सरकारों ने उत्तर प्रदेश के विकास और शिक्षा को नरक में धकेल दिया है। भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सूबे के युवाओं को काफी उम्मीदें थी लेकिन शासन प्रशासन की लचर व्यवस्था के चलते शिक्षा व्यवस्था बेपटरी हो गई है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया प्राइमरी शिक्षा के मामले में लंबी छलांग लगा रही है। वहीं, उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। देश में भ्रष्टाचार चरम पर है। यदि भ्रष्टाचार को खत्म नहीं किया गया तो हजारों साल में हम विकसित नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि भारत में जनता को सही समय पर न्याय नहीं मिल पाता। ऐसे में न्यायपालिका की जवाबदेही तय करनी चाहिए।