{"_id":"6ab435f4c7df2d1c2005dd74","slug":"drm-visits-suremanpur-station-reviews-passenger-amenities-ballia-news-c-190-1-bal1001-173532-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सुरेमनपुर स्टेशन पहुंचे डीआरएम, यात्री सुविधाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सुरेमनपुर स्टेशन पहुंचे डीआरएम, यात्री सुविधाओं का लिया जायजा
विज्ञापन
सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान अपने मातहतों से जानकारी लेते डीआरएम आशीष जैन। जागरु
बैरिया। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन ने मंगलवार देर शाम गाजीपुर सिटी-छपरा रेलखंड के विंडो निरीक्षण के दौरान सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
उन्होंने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, सुरक्षा, साफ-सफाई और परिचालन व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान मंडलीय अधिकारी और वरिष्ठ पर्यवेक्षक मौजूद रहे। डीआरएम ने प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय और केंद्रीकृत स्टेशन पैनल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा उपकरणों की स्थिति देखने के साथ परिचालन और संरक्षा से संबंधित अभिलेखों की जांच की। विफलता रजिस्टर, अनुरक्षण रजिस्टर, रिले रूम चाबी हस्तांतरण रजिस्टर, पॉइंट्स एंड क्रॉसिंग रजिस्टर और स्टेशन वर्किंग रूल का भी अवलोकन किया।
उन्होंने स्टेशन मास्टर से ट्रेनों के संचालन, संरक्षा व्यवस्था और दैनिक कामकाज की जानकारी ली। यात्री सुविधाओं का जायजा लेते हुए साफ-सफाई व्यवस्था पर भी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन की व्यवस्थाओं और परिचालन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस मौके पर वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर यशवीर सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय ब्रह्मानंद, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर कुंवर सिंह यादव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बालेन्द्र पाल और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी आशुतोष पांडेय समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।