फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DRM inspected development works at Suremanpur station

Ballia News: डीआरएम ने सुरेमनपुर स्टेशन पर विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Thu, 17 Aug 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
DRM inspected development works at Suremanpur station
बैरिया। मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को सुरेमनपुर में रेल परिचालन में संरक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, यात्री सुख सुविधाओं के विकास कार्यों एवं इस रेल खंड पर चल रहे परिचालनिक सुधार एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। सुरेमनपुर स्टेशन पर स्टेशन सुंदरीकरण एवं अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित को सभी कार्य गुणवत्ता मानकों के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने अमृत भारत योजना के अन्तर्गत 21.36 करोड़ की लागत से सुरेमपुर स्टेशन को पुनर्विकसित कर अत्याधुनिक बनाने के विभिन्न कार्य योजनाओं को देखा। इसके साथ ही सुरेमनपुर स्टेशन पैनल, स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म, यात्री शेड, पैदल उपरिगामी पुल, फूड एवं वेंडिंग स्टाल, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रवेश एवं निकास मार्ग, साफ-सफाई तथा रखरखाव आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

संरक्षा से जुड़े रिले रूम, आईपीएस रूम, पॉइंट्स क्रासिंग, चाभी हस्तांतरण, अनुरक्षण पंजिका, निरस्तीकरण काउन्टर एवं रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया। संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। यात्रियों के मांग पर कहा कि कोरोना काल के दौरान अप पूर्वांचल एक्सप्रेस व डाउन गोंदिया एक्सप्रेस का ठहराव बंद है। जल्द चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर कोच डिस्प्ले बोर्ड, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही हैदराबाद के लिए छपरा-बलिया के रास्ते ट्रेन चलाने के लिए रेलवे बोर्ड को पत्र भेजा जाएगा। उनके साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ़्रा) राहुल श्रीवास्तव, मुख्य परियोजना प्रबंधक (गतिशक्ति) कौशलेश सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed