फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DRM got angry after seeing encroachment in railway area

Ballia News: रेलवे क्षेत्र में अतिक्रमण देख नाराज हुए डीआरएम

Sat, 21 Jan 2023 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
DRM got angry after seeing encroachment in railway area
बेल्थरारोड। मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय ने शनिवार को बेल्थरारोड स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआरएम ने यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही दोहरीकरण और विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन की परिचालन व्यवस्था का निरीक्षण किया। स्टेशन के प्रवेश द्वार पर ड्रेनेज ठीक करने और खाली पड़ी भूमि पर शौचालय का निर्माण कराने कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

रेल क्षेत्र में अवैध रूप से अतिक्रमण को देख डीआरएम भड़क गए और अतिक्रमण शीघ्र हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने टिकट आरक्षण केंद्र पर आरक्षण के बारे में काउंटर क्लर्क से पूछताछ की। जनता की मांग पर डीआरएम ने स्टेशन गेट के दक्षिण भाग में पे ऐंड यूज शौचालय निर्माण कराने का निर्देश दिया। प्लेटफॉर्म नंबर दो पर शेड बढ़ाने और यात्री सुविधाओं के विस्तार का निर्देश दिया। विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान औड़िहार, दुल्लहपुर, मऊ, इंदारा आदि स्टेशनों के निरीक्षण के उपरांत विशेष ट्रेन के सैलून से यहां पहुंचने पर व्यापारियों ने डीआरएम को यात्री सुविधाओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बापूधाम, शालीमार और पुणे एक्सप्रेस का ठहराव बेल्थरारोड में करने की मांग की। डीआरएम ने कहा कि ट्रेन ठहराव के संबंध में संस्तुति रेलवे बोर्ड को भेज दी गई है। इसके साथ व्यापारियों ने रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग की। डीआरएम ने अपने स्तर से प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान रेल उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य देवेंद्र कुमार गुप्त ने डीआरएम को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसके बाद, डीआरएम ने दोहरीकरण और विद्युतीकरण कार्य के साथ ही सरयू पर बन रहे पुल का निरीक्षण किया। डीआरएम को ज्ञापन सौंपने वालों में व्यापारी नेता दुर्गाप्रसाद मधु, अशोक मधुर, प्रशांत कुमार मंटू, सुनील कुमार टिंकू, धर्मेंद्र सोनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed