{"_id":"6988e504ffc7fc7a140691be","slug":"dredging-for-cargo-and-cruise-vessel-movement-ballia-news-c-190-1-ana1001-157416-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मालवाहक व क्रूज जलयानों के आवागमन के लिए ड्रेजिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मालवाहक व क्रूज जलयानों के आवागमन के लिए ड्रेजिंग
विज्ञापन
लालगंज। गंगा नदी में बालू के टीले निकल जाने से मालवाहक जहाजों के आवागमन में दिक्कत हो रही है। नदी में ड्रेजिंग का काम चल रहा है। हल्दिया बंदरगाह से इलाहाबाद तक मालवाहक जहाज सामान लेकर आसानी से पहुंच सकें।
नदी में पानी कम होने से बालू के टीले निकल गये है जिसको देखते हुए धारा मोड़ने के लिए जगदीशपुर गांव के सामने बंडाल बांधने की प्रक्रिया आरंभ की गई है, जब उससे आवागमन सुगम नहीं हो सका तो ड्रेजिंग का कार्य शुरू हो गया है। माल वाहक व क्रूज जलयानों आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच जाए कोई परेशानी ना हो।
तटवर्ती गांव के लोगों का कहना है कि बंडाल बांध कर धारा मोड़ने की प्रक्रिया आरंभ की जाती है तो एक-दो दिन के बाद सामने कटान आरंभ हो जाता है। बता दें कि हल्दिया बंदरगाह से मालवाहक जहाज समान लेकर बनारस होते हुए प्रयागराज तक जाती है। पानी कम होने के कारण गंगा के बीचो बीच खुदाई भी किया जाता है साथ ही बंडाल बांध का धारा मुख्य मार्ग में मोड़ने की कोशिश की जाती है जिसके तहत विपरीत दिशा में कटान आरंभ हो जाता है।