फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Drawing and plan of Vaina-Bansdih Road four lane bypass ready

Ballia News: वैना-बांसडीहरोड फोरलेन बाईपास की ड्राइंग व प्लान तैयार

Tue, 10 Feb 2026 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Drawing and plan of Vaina-Bansdih Road four lane bypass ready
बलिया। एनएच-31 से वैना-बांसडीह रोड फोरलेन बाईपास की ड्राइंग व प्लान प्रशासन की तरफ से तैयार कर लिया गया है। अब किसानों के गाटा का चिह्नांकन शुरू हो गया है। इससे ही जल्द ही फोरलेन बाईपास का सपना पूरा होता दिखाई दे रहा है। पहले चरण में बाईपास पहले चरण में वैना से बांसडीह रोड तक बनाया जाएगा और इसकी अनुमानित लागत 360 करोड़ रुपये है। बाईपास के तैयार होे जाने से शहर में जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी। फोरलेन बाईपास की लंबाई 10.50 किलोमीटर होगी। वैना के पास रेलवे लाइन पर एक नया फ्लाईओवर भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से शासन से योजना की मंजूरी पिछले वर्ष ही मिल गई थी। उसी समय लोक निर्माण विभाग की तरफ से मार्ग का सीमांकन किया गया था। इसके बाद मामला शांत पड़ गया था लेकिन इधर बीच बाईपास के लिए गतिविधियां तेज हाे गई है। लोक निर्माण विभाग की तरफ से वैना-बांसडीहरोड बाईपास की ड्राइंग व प्लान पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। ड्राइंग व प्लान तैयार होने के बाद अब किसानों को चिह्नित किया जाएगा। राजस्व विभाग की तरफ से किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए सरकार की तरफ से धनराशि पहले ही स्वीकृत हो चुकी है। पिलर लगाने का कार्य भी पूरा हो गया है।
विज्ञापन

इस तरह गुजरेगा फोरलेन बाईपास मार्ग
वैना से बांसडीहरोड बाईपास पूरी तरह से फोरलेन होगा। 30 मीटर चौड़ा होने के कारण जिले के लिए वरदान साबित होगा। बाईपास वैना से मिड्ढा, कुम्हैला, धरहरा, सुरहाताल के किनारे से फुलवरिया होते हुए बांसडीह रोड तक बनगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे फेज में हल्दी तक होगा विस्तार
फोरलेन बाईपास एनएच-31 वैना से शहर के बाहर से निकलते हुए हल्दी तक बनाने की योजना है। फिलहाल बांसडीह रोड तक उसे बनाया जाएगा। दूसरे फेज में विस्तार में उसे सेरिया और दवनी से होते हुए हल्दी तक किया जाएगा, जिससे शहर के बाहर-बाहर ही बड़े वाहन एनएच-31 होते हुए बिहार की तरफ निकलेंगे।

वैना-हल्दी फोरलेन बाईपास की ड्राइंग व प्लान तैयार कर लिया गया है। किसानों के गाटा का चिह्नांकन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसके लिए राजस्व व पीडब्ल्यूडी की टीम लगी हुई है। -त्रिभुवन, सीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed