फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Drain will be built with Rs 66 lakhs, pond will be beautified with Rs 50 lakhs

Ballia News: 66 लाख से बनेगी नाली, 50 लाख से पोखरे का सुंदरीकरण

Sun, 29 Dec 2024 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Drain will be built with Rs 66 lakhs, pond will be beautified with Rs 50 lakhs
बैरिया। 66 लाख की लागत से रविदास मंदिर से कुंवर टोली होते हुए मुख्य नाला तक दोनों तरफ नालियों का निर्माण कराया जाएगा। संत सुरजन बाबा के पोखरे के सुंदरीकरण के लिए 50 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। ये बातें नगर पंचायत बैरिया की अध्यक्ष शांति देवी ने कही।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि छह करोड़ की लागत से बैरिया नगर पंचायत की सूरत को संवारा जाएगा। जल निकासी, पोखरे का सुंदरीकरण, रामलोचन दास मंदिर का सुंदरीकरण कराया जाएगा। वंदन योजना के तहत रामलोचन बाबा की मठिया का सुंदरीकरण कराया जाएगा। छह मार्गों को सीसी करने के साथ सभी मोहल्ले में पर्याप्त हाईमास्ट लाइट लगवाई जाएगी। चांद दियर मौजा के मांझी घाट में बन रहे गोवंश आश्रय केंद्र पर कहा कि हर हाल में अप्रैल माह तक केंद्र बनकर तैयार हो जाएगा। कुंवर टोली वाली नाली बन जाने से कुंवर टोली, बैरिया बाजार सहित कई मोहल्ले में जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed