फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dr. Rajeshwar of Ballia became the health director of Bihar

बलिया के डॉ. राजेशवर बने बिहार के स्वास्थ्य निदेशक

Tue, 15 Feb 2022 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dr. Rajeshwar of Ballia became the health director of Bihar
बलिया। जनपद के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव निवासी डॉ. राजेश्वर सिंह को बिहार सरकार ने निदेशक (आयुर्वेद) का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इसकी सूचना मिलते ही इनके परिजनों व शुभचिंतकों के साथ रिश्तेदारों में खुशी की लहर दौड़ गयी है।
विज्ञापन

बता दें कि बिहार राज्य के स्वास्थ्य विभाग निदेशालय में निदेशक (आयुर्वेद) के साथ उप निदेशक (आयुर्वेद) और उप निदेशक (होमियोपैथ) का पद रिक्त था। जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर सारण में पदस्थापित डॉ. राजेश्वर सिंह को कार्यकारी व्यवस्था के तहत आयुष निदेशालय में निदेशक (आयुर्वेद) के पद पर तैनात किया गया है। डॉ. सिंह की प्रारंभिक शिक्षा बलिया से प्राप्त करने के बाद मेडिकल की पढ़ाई के लिए पूर्वी चम्पारण चले गए। अपने कॉलेज के अध्यक्ष के साथ-साथ मेडिकल छात्र संघ बिहार के भी अध्यक्ष बने। डॉ. सिंह अपने बाबा स्वर्गीय राम कृपाल सिंह को अपना आदर्श मानते हैं। इसके साथ ही सफलता का पूरा श्रेय अपने परिवार जन को विशेष रूप से माता स्वर्गीय लक्ष्मी देवी पिता श्री पृथ्वी नाथ सिंह, चाचा रामनाथ सिंह, भगवान जी सिंह और अपनी पत्नी पद्मावती सिंह को दिया है। इनके छोटे भाई डॉ. बरमेश्वर सिंह सोनवानी सीएचसी में चिकित्साधिकारी (आयुर्वेद) के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed