फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dr. Priyanka Singh became the executive director of JNCU

Ballia News: डॉ. प्रियंका सिंह जेएनसीयू की कुलानुशासक बनी

Sun, 24 Sep 2023 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
Dr. Priyanka Singh became the executive director of JNCU
बलिया। कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता और कुलसचिव एसएल पाल ने डाॅ. प्रियंका सिंह एसोसिएट प्रोफेसर समाजशास्त्र विभाग को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का नया कुलानुशासक (चीफ प्राक्टर) नियुक्त किया है।
विज्ञापन

डाॅ. प्रियंका की शिक्षा-दीक्षा बीएचयू से हुई है। डाॅ. प्रियंका के पास 11 वर्षों का प्राध्यापकीय अनुभव है, साथ ही आप विभिन्न प्रशासकीय दायित्वों का भी निर्वहन कुशलतापूर्वक करती रही हैं। पूर्ववर्ती संस्थान दयालबाग शिक्षण संस्थान (मानद विश्वविद्यालय) में एनएसएस अधिकारी रहने के बाद अभी जेएनसीयू में विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र के अतिरिक्त आईक्यूएसी की संयोजक भी हैं। डॉ. प्रियंका विश्वविद्यालय की विभिन्न समितियों की सदस्य और संयोजक भी हैं। उनके 14 शोधपत्रों और दो पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका है। डॉ. प्रियंका की नियुक्ति पर डाॅ. पुष्पा मिश्रा, डाॅ. अजय चौबे, डॉ. विनीत सिंह, डाॅ. अभिषेक त्रिपाठी, डाॅ. स्मिता, डाॅ. विवेक यादव आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed