फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   dr ambedkar

बाबा साहब के विचार आज भी प्रासंगिक है

Mon, 07 Dec 2020 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
dr ambedkar
नगर के अंबेडकर संस्थान में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करते - फोटो : BALLIA
बलिया। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर संस्थान में मनाया गया। इस मौके पर बसपा के नगर विधानसभा प्रभारी अनिल राय सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर बाबा साहब अमर रहे, अमर रहे के नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। इस मौके पर चंद्रशेखर माली, सोहिल वर्मा, चिंटू राय, सोनू राय, स्वतंत्र प्रताप, धनंजय, सौदागार राम, हीरालाल मास्टर, धनजी भारती, विजयशंकर, दरोगा राम, तिलिल कुमार, ब्रजेश राम, उपेंद्र उपाध्याय आदि रहे। इसी क्रम में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर संस्थान द्वारा बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी का शुभारंभ संस्थान के संस्थापक एस प्रताप वैद्य ने बाबा साहब के चित्र के समक्ष दीप जलाकर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब भारत की एकता व अखंडता के लिए सतत कटिबद्ध रहे और आजीवन प्रयासरत रहे। इस मौके पर संस्थान के पूर्व अध्यक्ष स्व. सत्यराम की पत्नी सुशीला देवी के निधन पर दो मिनट का मौन रख गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर प्रभुनाथ राम, विजय शंकर, लक्ष्मी नारायन चौहान, इंद्रशेन कुमार, हरेंद्र राम, ब्रजेश सिंह, शैलेश धुसिया, संजय कुमार, छोटेलाल प्रसाद, रामजी गौतम, लक्ष्मण यादव, नंदलाल भारती, शंभू राजभर आदि रहे। अध्यक्षता एस प्रताप वैद्य तथा संचालन वकील राम ने किया। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार को बाबा साहब भारतरत्न डॉ. भीम राव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब को नमन करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान की गलत व्याख्या कर आंबेडकर के सपनों को तोड़ रही है। आज देश के किसान ठंड में आंदोलनरत है और वर्तमान हिटलरशाही सरकार उनके ऊपर आंसू गैस का गोला छोड़ रही रही है। पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि वर्तमान सत्ताधारी लोग खेती बाड़ी को गिरवी रखने का षणयंत्र कर रहे है। जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों द्वारा घोषित 8 दिसंबर के भारत बंद का समर्थन करती है। इस अवसर पर संग्राम सिंह यादव, जय प्रकाश अंचल, मंजू सिंह, भीष्म यादव, हीरालाल वर्मा, आनंद यादव, जय प्रकाश यादव, जयपाल यादव, कृष्णा प्रधान, बीर लाल यादव, बीरबल राम, हाजी नुरुल बसर, रामजी राजभर, मिंटू खां, शैलेन्द्र यादव, दिलीप भाई, नरेंद्र यादव, बीरा खां, राजेश गोंड, बिदेशी यादव, गोलू यादव, सुरेश यादव, संतोष यादव सन्नी आदि रहे। संचालन राजन कनौजिया ने किया। बेल्थरारोड: तुर्तीपार ग्राम में बसपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने परिनिर्वाण दिवस पर डॉ. अंबेडकर को याद किया। इस मौके पर गंगा कनौजिया, श्रीप्रकाश भारती, जयराम, राम कुमार, अनिल कुमार, जयकुमार, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे। उधर, तिरनई ग्राम में वक्ताओं ने आयोजित गोष्ठी में डॉ. अंबेडकर को युगपुरुष करार दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस मौके पर शिवचंद राम, उदय प्रताप, राघवेंद्र कुमार, राजेंद्र भारती, रितेश भारती, शशिकांत आदि मौजूद रहे। भाजपा के जीराबस्ती स्थित कार्यालय में रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर का 64वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, महामंत्री प्रदीप सिंह, अमिताभ उपाध्याय, संतोष सिंह, पंकज सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद ने बाबासाहब को याद करते हुए कहा कि उनके विचार और आदर्श लाखों लोगों को ताकत देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed