फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Double murder in ballia The dead body of the son found in well body of the father found in the house

Murder in Ballia: पिता और दो पुत्रों की धारदार हथियारों से हत्या, बेटों के कुएं में और पिता का रसोईघर में शव मिला

Wed, 01 Jun 2022 10:32 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 01 Jun 2022 10:32 AM IST
सार

बलिया में हल्दी थाना के सोनवानी गांव में पिता का शव घर के एक कमरे में खून से लथपथ मिला। वहीं पुत्र की हत्या कर शव गांव से 200 मीटर दूर कुएं में फेंका गया था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Double murder in ballia The dead body of the son found in well body of the father found in the house
सोनवानी गांव के बाहर कुएं के पास मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के  सोनवानी गांव में रकम के विवाद में सोमवार रात को पिता के साथ दो पुत्रों की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। दोनों पुत्रों के शव गांव से 200 मीटर दूर कुएं में और पिता का शव घर के रसोईघर में खून से लथपथ मिला। पुलिस ने मंगलवार शाम को गांव के ही चार लोगों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। 

विज्ञापन


हल्दी थाना क्षेत्र के सोनवानी गांव में मंगलवार सुबह लोगों ने रास्ते में खून के धब्बे देखे, जो गांव के बाहर स्थित बागीचे के कुएं तक फैले थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुएं से सीमेंट की पटिया हटवाई तो लाश पड़ी दिखी। शव को बाहर निकाला तो पहचान आनंद विक्रम सिंह (26) रूप में हुई।
विज्ञापन


उसके शरीर पर धारदार हथियार से कई वार करने के निशान थे। शव छिपाने के लिए पोखरे से लाकर सूखी जलकुंभी भी कुएं में डाली गई थी। मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को बुलवाया, लेकिन कोई नहीं आया तो पुलिस उसके घर पहुंची। वहां एक कमरे में खून फैला हुआ था और अंदर कोई नहीं था। जब पुलिस रसोईघर में पहुंची तो युवक के पिता उमाशंकर सिंह (70) का शव खून से लथपथ मिला। पुलिसकर्मियों ने तत्काल अफसरों और फोरेंसिक टीम को सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी अखिलेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। इस बीच पुलिस ने शक के आधार पर गांव के ही चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने वारदात करना कुबूल कर लिया। उन्होंने दूसरे भाई संदीप सिंह (45) का शव भी कुएं में होने की बात बताई। जिससे फायर ब्रिगेड के वाहन को बुलाकर कुएं का पानी निकाला गया। शाम लगभग साढे़ पांच बजे कुएं में लाल रंग का कपड़ा दिखाई दिया। उसे निकाला गया तो संदीप का शव बाहर निकला। 

पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने बताया कि मुख्य आरोपी प्रवीण सिंह उर्फ भोलू ने बताया कि उसका संदीप सिंह से रकम के लेनदेन का लेकर विवाद चल रहा था। जिससे वह साजिश के तहत तीन साथियों के साथ संदीप को घर से लेकर जा रहा था। तभी उसके पिता व भाई ने देख लिया, जिससे पोल खुलने के डर से उन दोनों की भी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आला कत्ल भी बरामद कर लिया है।
 

तीन भाइयों में सबसे छोटा था आनंद विक्रम

मृतक आनंद विक्रम सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सबसे बड़ा भाई दिलीप सिंह वर्षों पहले बाहर चला गया था। शादी कर वहीं बस गया था। घर पर आनंद विक्रम, उससे बड़ा भाई संदीप सिंह और पिता उमाशंकर सिंह रहते थे। गांव के लोगों का कहना था कि उमाशंकर सिंह घर बनवा रहे थे। चार-पांच दिन पहले दिलीप सिंह घर आया था। उन लोगों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दिलीप सिंह चला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed