फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   dont built bridge the people

पुल निर्माण में विलंब से नाराजगी

Mon, 18 Apr 2016 12:55 AM IST
बलिया, उत्तर प्रदेश
बलिया, उत्तर प्रदेश Updated Mon, 18 Apr 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
dont built bridge the people
पुल निर्माण - फोटो : Amar Ujala
उत्तरी दियरांचल के करीब 50 हजार लोगों को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए रामबालक बाबा सेतु का निर्माण जरूरी है। 14 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का निर्माण काफी पुल धीमी गति से चल रहा है। दो महीने में सेतु निगम बस तीन पाया तैयार करवा पाई है। इससे इलाके के लोगों में नाराजगी है। अगर पुल का निर्माण वक्त से नहीं हुआ तो बरसात के समय दियरांचलवासियों को नाव का सहारा लेना मजबूरी हो जाएगा। लोगों ने कहा कि पहले भी दो बार पुल का निर्माण हुआ है, लेकिन वह एक साल के भीतर ही घाघरा में समाहित हो चुकी हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2001 में 21 लाख रुपये की लागत से इस सेतु का निर्माण हुआ। इस पुल को बने एक साल भी नहीं हुआ कि यह घाघरा नदी के बाढ़ में समाहित हो गया। पुन: वर्ष 2011 में करीब चार करोड़ की लागत से सेतु निगम ने पुल का निर्माण कराया, लेकिन एक साल के अंतराल में घाघरा नदी के वेग को नहीं सह पाया और पुल का एक पाया बैठ गया। इससे सेतु निगम ने पुल प्रतिबंध लगाते हुए यह रिपोर्ट दी की यह अब लोगों के चलने लायक नहीं है। इसके बाद दर्जनों गांव की 50 हजार से अधिक की आबादी पुल निर्माण के लिए धरना-प्रदर्शन की और पुलिस की मांग की।
विज्ञापन


इसके बाद शासन स्तर से 200 मीटर लंबी पुल करीब 14 करोड़ की लागत से बन रहा है। पुल निर्माण के समय किसानों ने अपनी जमीन न देने की बता कही थी और पुल बनने से रोक दिया था। लेकिन पीडब्लूडी ने करीब 30 लाख की लागत से किसानों की जमीन रजिस्ट्री कराकर पुल का निर्माण सेतु निगम से शुरू कराया। अब पुल का निर्माण चल रहा है। लेकिन यह गति इतनी धीमी है कि दो माह में केवल तीन पाया ही किसी तरह बन पाया है। दियरांचलवासियों का कहना है कि सपा को हमने पुल निर्माण के नाम पर वोट दिया था। पुल निर्माण जरूर हो रहा है, लेकिन चार साल बीतने के बाद। यही हाल रहा तो इस बात भी बरसात के दिन में नाव का सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed