{"_id":"5f2c32418ebc3e4ad50e47a7","slug":"donkey-enters-farm-stabs-young-man-with-knife-dies-ballia-news-vns540055658","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में घुसा गधा, विरोध करने पर युवक को घोंपा चाकू, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में घुसा गधा, विरोध करने पर युवक को घोंपा चाकू, मौत
विज्ञापन
सहतवार क्षेत्र बलेउर गांव में युवक की हत्या के बाद थाना परिसर के सामने जाम लगाने वाले आक्रोशित लो
- फोटो : BALLIA
सहतवार। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बलेऊर के सपहिया बारी पुरवा में बृहस्पतिवार को दोपहर में खेत में गधा घुसने पर विरोध किया तो युवक की चाकू घोप कर हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने तीन घंटे तक आवागमन रोके रखा। बाद एसडीएम के समुचित कार्रवाई के आश्वासन पर लोग मान गए। मामले में छह व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बृहस्पतिवार को दोपहर में जितेंद्र राजभर (35) अपने खेत की तरफ गया था। उसने देखा कि उसके खेत में गधा चर रहा था। उसी गधे को भगाने को लेकर अजय धोबी से उसका विवाद हो गया। अजय ने फोन कर कुछ लोगों को बुला लिया। इन लोगों ने मिलकर जितेंद्र की पिटाई की तथा उसके पेट में चाकू घोंप दिया। जितेंद्र जमीन पर गिरकर तड़पने लगा तो हमलावर फरार हो गए। बाद गांव के लोग जितेंद्र को लेकर चिकित्सक के पास गये तो उसने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर सहतवार पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। इससे ग्रामीण भड़क गए। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने से गुस्साए लोगों ने सहतवार थाने के गेट के सामने मुख्य मार्ग पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। इससे मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे।आक्रोशित ग्रामीण पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। मुख्य मार्ग पर धरना देने के कारण रोड के दोनों तरफ जाम लग गया। ग्रामीण इस बात को लेकर आक्रोशित थे कि पुलिस ने जितेन्द्र के परिजनों को विश्वास में लिये बगैर शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव सहित वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के आर्थिक सहायता देने व आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिये जाने के बाद लगभग दो घंटे बाद चक्का जाम समाप्त हुआ। जितेंद्र के पिता छोटक राजभर की शिकायत पर छह व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों ओम प्रकाश, धनु, सूरज व अजय को गिरफ्तार कर लिया है।