फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Don't worry about the potholes, the right road will be repaired

गड्ढों की फिक्र नहीं, सही सड़क की होगी मरम्मत

Thu, 02 Dec 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Don't worry about the potholes, the right road will be repaired
बलिया। शासन ने राज्य सड़क निधि से जनपद के तीन मार्गों के विशेष मरम्मत की स्वीकृति दी है। जनपद में कई ऐसे सड़कें हैं जिनपर पड़े गड्ढों के कारण चलना खतरे से खाली नहीं है। वहीं, उक्त तीन सड़कों में एक ऐसी सड़क को भी स्वीकृति दी गई है, जो अभी सही सलामत दिखाई दे रही है। फिलहाल पीडब्ल्यूडी की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद मार्ग की मरम्मत के लिए टेंडर आदि का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिन सड़कों के विशेष मरम्मत के लिए स्वीकृति दी गई है, उसमें 2.86 करोड़ से सिकंदरपुर-बांसडीह-रेवती-बैरिया-लालगंज लालगंज मार्ग के लगभग एक किमी मार्ग का मरम्मत कराया जाएगा। वहीं, 92.79 लाख से 1.70 किमी लंबे मुरलछपरा-चोकटी ब्लाक मार्ग पर सीसी का कार्य कराया जाएगा। 50.10 लाख से एक किमी लंबे गंगा पांडेय के टोला से बलोिहार मार्ग पर बचे कार्य कराए जाएगा। इसके लिए लगभग 43 लाख रुपये बी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

अभी सही सलामत है मुरली छपरा-दोकटी मार्गफोटो
लालगंज। दोकटी बाजार से मुरली छपरा ब्लाक पर जाने वाला सीसी रोड अभी ठीकठाक है। कुछ स्थानों पर सीसी रोड पर से सीमेंट हट गया है और गिट्टियां दिखाई देने लगी है। यह रोड मुरली छपरा ब्लाक पर जाने का मुख्य मार्ग है। इस रास्ते दलन छपरा, रामपुर कोडहरा, वाजिदपुर, रामपुर, रामनगर, कर्ण छपरा, श्रीपतिपुर आदि गांवों के लोग ब्लाक मुख्यालय पर आते व जाते हैं। अवर अभियन्ता अमित सिंह ने बताया कि उक्त सड़क का मरम्मत का पैसा स्वीकृत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन वर्षों से गड्ढे में तब्दील है गंगा पांडेय का टोला मार्ग
रामगढ़। बलिहार होते हुए गंगा पांडेय के टोला जाने वाली सड़क तीन वर्ष में ही टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। आलम यह है मोटरसाइकिल, साइकिल तो दूर इस सड़क पर पैदल चलना खतरे से खाली नहीं है। शायद ही कोई दिन हो जिस दिन कोई भी व्यक्ति इस सड़क पर गिरकर घायल न हो जाता हो। इस मार्ग के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई है। क्षेत्र पूर्व प्रधान सुनील मिश्रा, मोनू मिश्रा, सोनू कुमार दुबे, शिवानंद दुबे आदि लोगों ने जल्द से जल्द निर्माण शुरू करने की मांग की है।

=
क्षतिग्रस्त मार्ग पर हो रही थी परेशानी
बैरिया। सिकन्दरपुर-बांसडीह-रेवती-बैरिया-लालगंज मार्ग के दलपतपुर के पास हुई क्षतिग्रस्त मार्ग का मरम्मत कार्य के लिए धन स्वीकृत हुआ है। इसी माह में टेंडर की प्रक्रिया होने के बाद मरम्मत कार्य शुरू होगा। पीडब्लूडी के अवर अभियंता अमित सिंह ने बताया कि दलपतपुर के पास 950 मीटर क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग के मरम्मत कराई जाएगी। मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed