{"_id":"66d20f8c994ba531fa038f58","slug":"doctor-sat-one-and-a-half-hour-late-in-opd-for-the-second-day-ballia-news-c-190-1-ana1001-121853-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ओपीडी में दूसरे दिन डेढ़ घंटे देर से बैठे चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ओपीडी में दूसरे दिन डेढ़ घंटे देर से बैठे चिकित्सक
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल में सीडीओ ओजस्वी राज के औचक निरीक्षण व सीटी मजिस्ट्रेट की कार्रवाई से नाराज चिकित्सक दूसरे दिन भी ओपीडी में आठ बजे की जगह डेढ़ घंटे विलंब से 9.30 बजे के बाद बैठे। इस दरम्यान ओपीडी के बाहर बैठकर मरीज गर्मी और उमस के बीच इंतजार करते रहे। प्रशासनिक अधिकारियों से परेशान सभी चिकित्सकों ने सीएमएस कक्ष में बैठक की। सभी ने प्रशासन पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया। कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। सीएमएस डाॅ. एसके यादव ने आक्रोशित चिकित्सकों को समझा बुझाकर मामला शांत किया, जिसके बाद सभी चिकित्सक ओपीडी में बैठे।
बैठक में चिकित्सकों ने अस्पताल में खराब पड़ी सिटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड जांच मशीन को चालू कराने व एक्स-रे जांच की संख्या बढ़ाने और ओपीडी में चिकित्सकों की सुरक्षा की मांग की। कहा कि मरीज जबरदस्ती जांच लिखवाने के लिए विवाद करते हैं। अगर जल्द खराब मशीनें चालू नहीं हुई तो चिकित्सक खून के अलावा अन्य जांचें भी लिखना बंद कर देंगे। सीएमएस ने सभी मांगों को उच्चाधिकारी तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिले इसके लिए डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सीडीओ ने औचक निरीक्षण कर चिकित्सकों की ओपीडी व रजिस्टर की जांच की थी। बाहर मरीजों की भीड़ खड़ी थी। ओपीडी में छह चिकित्सक अनुपस्थित मिले, उनके आवास व क्लीनिक की जांच के दौरान चार चिकित्सक मरीज देखते मिले थे। सीटी मजिस्ट्रेट ने क्लीनिक व जांच केंद्रों को सील कर दिया था। उसके बावजूद आदत में कोई सुधार नहीं है। इस बाबत सीएमएस डा. एके यादव ने कहा कि सीडीओ उच्चाधिकारियों के निर्देश पर निरीक्षण किया था, इसकी जानकारी हमें नहीं मिली थी। सभी चिकित्सकों को समय से ओपीडी में बैठकर मरीजों को समय से इलाज का निर्देश दिया गया है।