फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Do not harass Ayurvedic and Unani doctors

आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सकों का न करें उत्पीड़न

Sun, 11 Sep 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Do not harass Ayurvedic and Unani doctors
बलिया। झोलाछाप डाक्टरों के नाम पर आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सकों की जांच के नाम पर मानसिक और आर्थिक शोषण की शिकायतों पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी डॉ. संजय सिंह ने सीएमओ बलिया को पत्र लिखा है। कहा कि वह आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सकों की जांच पड़ताल नहीं कर सकते।
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी ने कहा कि अगर सीएमओ या इनके नोडल अधिकारी किसी आयुर्वेदिक या यूनानी चिकित्सक के यहां छापेमारी करते हैं तो इसका विरोध किया जाएगा। आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सकों के प्रतिष्ठानों का अनाधिकृत रूप से जांच कर उनको प्रताडि़त किया जा रहा है। यह अधिकार क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी का है।
विज्ञापन

आयुष चिकित्सकों ने दिखाई एकजुटता
सिकंदरपुर। तहसील सिकंदरपुर के आयुष चिकित्सकों की बैठक रविवार को मोहल्ला मिल्की स्थित क्लिनिक के समीप हुई। आयुष चिकित्सकों की समस्याओं एवं संगठन के विचार विमर्श किया गया। सामूहिक निर्णय लिया गया कि आयुष चिकित्सकों की जांच क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी ही कर सकते हैं। होम्योपैथ की जांच करने का अधिकार जिला होम्योपैथ अधिकारी होता है। इन दोनों जिला स्तरीय अधिकारी के सिवाय आयुष चिकित्सकों की जांच उक्त अधिकारियों के संज्ञान में लिए बिना अन्य कोई दूसरा अधिकारी नहीं कर सकता। मौके पर डॉ. राजीव नंदन राय, डॉ. सैयद शुएबुल इस्लाम, डॉ. एसएन त्रिपाठी, डॉ. वासिफ अख्तर, डॉ. सुभाष सिंह आदि थे। अध्यक्षता आयुष के जिलाध्यक्ष डॉ. एलबी कुशवाहा एवं संचालन डॉ. दिन प्रसाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed