फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Do not give benefits of schemes without verification of heads

Ballia News: प्रधानों के सत्यापन के बिना न दें योजनाओं का लाभ

Sat, 22 Jun 2024 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Do not give benefits of schemes without verification of heads
मनियर। प्रधान संगठन की बैठक शुक्रवार को विकास खंड के डवाकरा हाल में संगठन के ब्लाॅक अध्यक्ष सत्येंद्र पाठक की अध्यक्षता और बीडीओ इरसाद अहमद की मौजूदगी में हुई। बैठक में ग्राम पंचायत की समस्याओं पर चर्चा करते हुए मनरेगा के तहत होने वाले कार्य में प्रधानों व कर्मचारियों द्वारा शिथिलता को लेकर शासन के मंशा के अनुरूप कार्य कराने पर चर्चा की गई। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में राशन कार्ड, वृद्धा, विधवा व विकलांग पेंशन में प्रधानों व सचिवों के सत्यापन के बाद ही समाज कल्याण विभाग व खाद्य एवं रसद विभाग संस्तुति के बाद ही स्वीकृति देने की मांग की गई। ताकि सामूहिक विवाह मामले में हुई धांली की पुनरावृत्ती न हो सकें। इस पर बीडीओ ने अश्वासन दिया कि गांव में पेंशन से संबंधित कैंप लगाकर ही योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को दिया जाएगा। बैठक में प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष श्रीराम तिवारी बब्लू, कमलेश सिंह हलचल, अशोक पाठक, रामदेव यादव, शारदा नंद साहनी, सदन यादव, प्रिंस वर्मा, राजेश राजभर, कामाख्या सिंह, मुन्ना राम, देवेंद्र यादव, सोनू यादव, संजय राजभर, अमरेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed