फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM takes charge of Zilla Panchayat, Office Inspection

डीएम ने जिला पंचायत का चार्ज संभाला, कार्यालय का किया निरीक्षण

Thu, 14 Jan 2021 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
DM takes charge of Zilla Panchayat, Office Inspection
नगर पालिका कार्यालय परिसर का निरीक्षण करते जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही साथ में अन्य। - फोटो : BALLIA
बलिया। मकर संक्रांति के दिन बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने जिला पंचायत अध्यक्ष का चार्ज ग्रहण किया। इसके बाद अध्यक्ष जिला पंचायत परिषद में जाकर नाम एवं कार्यकाल वाली सूची को देखा और इसके बारे में विस्तार से जानकारी ली। अपर मुख्य अधिकारी रमेश सिंह ने जिलाधिकारी को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इसके उपरांत डीएम ने जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया और आय के साधनों की जानकारी ली। साथ ही लंबित विकास योजनाओं के बार में भी अपर मुख्य अधिकारी से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परिसर में जर्जर हो चुके भवनों को तत्काल बनवाने को निर्देश दिया। डीएम ने जिपं कार्यालय के सभी कक्षों में जाकर लेखा अनुभाग, कर अधिकारी कक्ष, वित्तीय परामर्शदाता कार्यालय कक्ष, अवर अभियंता कक्ष, निर्माण कक्ष और कंप्यूटर कक्ष के अलावा अन्य कक्षों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में रिकॉर्ड रूम का जायजा लिया। रिकॉर्ड रूम में कबाड़ और गंदगी देख डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। निर्देश दिया कि रिकार्ड रूम को 10 दिन के अंदर साफ-सफाई एवं फाइलों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। बाबू और चपरासियों की मीटिंग कराकर फाइलों को सुरक्षित कराने को कहा। कार्यालय में लटके हुए बिजली तार को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। कार्यालय में कबाड़ पड़ी मशीनों को तत्काल नीलामी कराने का निर्देश अपर मुख्य अधिकारी को दिया। इसके अलावा डीएम ने आचार्य नरेंद्र देव सभागार व मीटिंग हॉल का भी निरीक्षण किया। मीटिंग हाल में हो रहे पानी के रिसाव को ठीक कराने और साफ-सफाई के उपरांत पेंटिंग कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

ईओ को नपा की खामियां दुरुस्त करने का दिया निर्देश
जिला पंचायत में बतौर प्रशासक चार्ज संभालने और निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने नगर पालिका परिषद कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पालिका परिषद में छत के गिरे सीलिंग का मरम्मत कराने का निर्देश ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा को दिया। स्वास्थ्य अनुभाग, कर अनुभाग, कंप्यूटर कक्ष एवं अन्य कक्षों में तैनात कर्मचारियों से कार्य के बारे जानकारी ली। साथ ही संपत्ति रजिस्टर को भी चेक किया। संपत्ति रजिस्टर में जो कार्य अधूरा है, उसको ठीक करने और उसका नवीनीकरण कराने का निर्देश दिया। डीएम ने नगर पालिका परिषद में बने रिकॉर्ड रूम में फाइलों का रख-रखाव देखकर बहुत प्रशंसा की। साथ ही ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा को निर्देश दिया कि कार्यालय में जो भी कमियां हो उसको ठीक तत्काल ठीक कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed