फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM suddenly reached the district burnt, reprimanded

Ballia News: अचानक जिला जले पहुंचे डीएम, लगाई फटकार

Wed, 26 Apr 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
DM suddenly reached the district burnt, reprimanded
बलिया। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर बुधवार की शाम को अचानक जिला जेल पहुंच गए। भारी संख्या में पुलिस के जवानों के साथ पहुंचे अधिकारी द्वय ने एक साथ सभी बैंरकों की जांच की। कैदियों से बातचीत कर आश्वस्त हुए कि उनकी कोई समस्या तो नहीं। जेल की व्यवस्था को लेकर तथा जरूरी जानकारी नहीं होने पर जिलाधिकारी ने जेलर राजेंद्र सिंह को कड़ी फटकार भी लगाई। उन्होंने कहा कि जेल में सफाई व्यवस्था बेहतर रखी जाए। जो भी आवश्यक रजिस्टर हैं, उनको हमेशा अपडेट रखा जाए और जेलर हर जानकारी से अपडेट रहें।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान साथ में गए इंस्पेक्टर और पुलिस के जवानों को अलग-अलग टुकड़ी बनाकर सभी बैरकों में एक साथ भेजी गई। हालांकि, चेकिंग के बाद कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। जिलाधिकारी ने कैदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को परखा। जेल के अस्पताल में जिलाधिकारी पहुंचे तो वहां कोई मेडिकल स्टाफ नहीं था। इस पर उन्होंने सवाल किया कि किसी न किसी मेडिकल स्टाफ को तैयार रहना चाहिए। स्टाफ की ड्यूटी लगी थी, उनके बारे में पूरी जानकारी तलब की। जेल में जाम नालियों की सफाई को लेकर भी उन्होंने कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे बढ़ाने के निर्देश
जिलाधिकारी ने जेल की निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे के बारे में जानकारी ली। आवश्यकता के हिसाब से कम कैमरे लगे होने पर उन्होंने निर्देश दिया कि कैमरा बढाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed