फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM-SP took stock of Buxar and Ghazipur border

डीएम-एसपी ने बक्सर व गाजीपुर बॉर्डर का लिया जायजा

Wed, 29 Apr 2020 09:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
DM-SP took stock of Buxar and Ghazipur border
बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बुधवार को बलिया-बक्सर बॉर्डर और बलिया-गाजीपुर बॉर्डर का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों को निर्देश दिया कि किसी भी हालत में किसी भी व्यक्ति की आवाजाही नहीं होनी चाहिए। बॉर्डर पूरी तरह सील है, इसका ख्याल रहे। दोनों अधिकारियों ने बक्सर पुल के पास भ्रमण कर बिहार प्रांत के पुलिस के जवानों से भी कहा कि उधर से किसी व्यक्ति को बलिया की सीमा में नहीं आने दें और न ही किसी को जाने दें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने नरहीं थानाध्यक्ष को सख्त निर्देश दिया कि राशन लेकर जाने वाली गाडि़यों को भी बकायदा वाहन पास आदि की जांच पड़ताल करने के बाद ही जाने दें। बिहार से तो आवागमन एकदम नहीं होने पाए, यह सुनिश्चित कराएं। इसके बाद बलिया-गाजीपुर बॉर्डर पर भी दोनों अफसर गए। वहां बने बैरियर को हमेशा गिराकर रखने का निर्देश दिया। कहा कि वाहन पास लेकर जाने वाली गाडि़यों को ही जाने दें, लेकिन उससे पहले बकायदा जांच पड़ताल जरूर कर लें।
विज्ञापन

क्वारंटाइन सेंटर का किया निरीक्षणबॉर्डर पर भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी श्री शाही ने सिद्धेश्वरनाथ इंटर कॉलेज कोटवा नारायणपुर में बने क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां साफ-सफाई के सम्बंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कहा कि सेंटर व्यवस्था ऐसी हो कि सोशल डिस्टेंस का अक्षरश: अनुपालन हो सके। किसी को कोई दिक्कत नहीं हो। उन्होंने सफाईकर्मियों को सुरक्षा के विभिन्न उपाय को अपनाते हुए काम करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed