फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM-SP reviewed the border areas by boat

डीएम-एसपी ने नाव से सीमावर्ती इलाकों का लिया जायजा

Wed, 22 Apr 2020 09:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
DM-SP reviewed the border areas by boat
मनियर। कोरोना वॉयरस जैसी महामारी का प्रसार रोकने को लेकर बुधवार को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने घाघरा नदी के तट पर पहुंच कर सीमावर्ती क्षेत्र का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही व पुलिस अधीक्षक बलिया देवेंद्र नाथ ने नाव पर सवार होकर घाघरा नदी के तटवर्ती गांवों नवका गांव, ककरघटा, पतार, दरवली, नरहन आदि का निरीक्षण किया व मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारीयों ने पुलिस को सख्त निर्देश दिया कि बिहार से आने जाने वाले लोगों पर कडी नजर रखें और उन्हें नदी पार न होने दिया जाए अन्यथा लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई तय है। कहा कि केवल किसानों को चिह्नित कर गेहूं की मड़ाई करने के लिए जाने दें। नदी पार कच्ची शराब बनने की शिकायत की भी गहनता से जांच की। ककरघटा पहुंचे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने नदी पार कच्ची शराब बनाने वाले के सम्बन्ध में पुलिस व प्रधान से पूछताछ की। प्रधान द्वारा अनभिज्ञता जाहिर करने पर कहा कि आप पता लगाकर बताएं कि कौन कौन लोग नदी पार किनारे पर कच्ची शराब बनाते हैं ताकि उन्हें दूसरे तरह के धंधे के लिए प्रेरित किया जाए। अधिकारियों ने पुलिस को हिदायत दी कि बिहार आने जाने वालों पर रात में भी नजर रखी जाए। इस मौके पर एसडीएम बांसडीह दुष्यंत कुमार, क्षेत्राधिकारी बांसडीह दीपचंद, तहसीलदार गुलाब चन्द्रा, थानाध्यक्ष मनियर नागेश उपाध्याय, प्रधान रामाशंकर यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed