फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM sir , please fix the irrigation district

डीएम साहब, दुरुस्त कराएं जिले में सिंचाई व्यवस्था

Thu, 02 Jul 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 02 Jul 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
DM sir , please fix the irrigation district
आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने गुरुवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिले भर में सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ कराने की मांग की गई। जिले की नहरों में पानी उपलब्ध कराने, सरकारी नलकूपों को दुरुस्त कराने की मांग की। साथ ही अगउर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्थिति के बारे में बताते हुए वहां की दुर्व्यवस्था को ठीक कराने की मांग की।
विज्ञापन


डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि जिले के किसान कृषि से ही जीवन यापन करते हैं और सरकार की प्राथमिकता में भी कृषि है। लेकिन जून के पहले सप्ताह से लेकर आज तक नहर में पानी नहीं छोड़ा गया। इसके लिए 19 जून से बांसडीह में उपजिलाधिकारी दफ्तर के सामने आम आदमी पार्टी धरनारत है।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने सवाल किया है कि क्या सरकार का गोपनीय आदेश है कि नहरों में पानी न दिया जाए या देश और प्रदेश के कृषि का विनाश कोई समस्या नहीं है। यदि यह सही है, तो इसकी घोषणा की जाए। पत्रक में बांसडीह क्षेत्र के अगउर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्थिति को दर्शाते हुए कहा है कि करोड़ों की लागत से अस्पताल बनाया गया है लेकिन वहां न तो डाक्टर रहते हैं, न ही कोई स्वास्थ्यकर्मी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवा भी अक्सर नदारद रहती है। कहने के लिए भले ही दो चिकित्सक सहित 24 स्वास्थ्य कर्मी हों, लेकिन सुविधाओं नदारद हैं। ज्ञापन में मांग किया गया है कि यदि तीन जुलाई तक नहरों में पानी नहीं छोड़ा जाता और नलकूप दुरुस्त नहीं किए जाते, सीएचसी पर चिकित्सकों के साथ ही दवा उपलब्ध नहीं कराई जाती तो आंदोलन को जिलास्तर पर शुरू किया जाएगा। पत्रक सौंपने वालों में संगठन के जिला संयोजक अमरेंद्र सिंह, तेजनारायण, बब्लू, विकास चौधरी, डा. प्रदीप कुमार, नमोनरायण यादव, राजकुमार मौर्य, छितेश्वर यादव आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed