फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM shocked to see patients sitting on the ground in the hospital premises

Ballia News: अस्पताल परिसर में मरीजों को जमीन पर बैठे देख बिफरे डीएम

Tue, 27 Jun 2023 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
DM shocked to see patients sitting on the ground in the hospital premises
बलिया। जिला चिकित्सालय का मंगलवार को जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने साफ सफाई, पीने के पानी की व्यवस्था और वार्डों में लगे कूलर और एसी के संबंध में सीएमएस डा. एसके यादव से जानकारी ली।
विज्ञापन

मेडिकल वार्ड के निरीक्षण के दौरान डोर क्लोचर चोरी पर अचभिंत हुए। लोगों से मानवता दिखाने की अपील की। इमरजेंसी गेट, ट्रामा सेंटर के बाहर मरीजों को जमीन पर बैठा देख सीएमएस पर बिफर पड़े। उन्होंने स्टोर में कुर्सी होने की जानकारी ली। स्टोर प्रभारी रमेश कुमार ने 25 कुर्सी होने की जानकारी दी। इस डीएम ने तत्काल सभी कुर्सियों को ट्रामा सेंटर व ओपीडी के बाहर लगाने का निर्देश दिया। ताकि आने वाले मरीज और उनके परिवारजन बैठ सके। कोई भी व्यक्ति जमीन पर न बैठे।
विज्ञापन

उन्होंने स्टोर प्रभारी की भी क्लास लगाई। पंखा भी लगाने को कहा। मरीजों का हालचाल जाना। इमरजेंसी हाल के बीच में पर्दा लगाने की सलाह दी। ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ देखते हुए डॉक्टरों के साथ स्टाफ जरूर लगाए जाने का सुझाव दिया। इससे स्वास्थ्य सुविधाएं सही तरीके से मरीजों को उपलब्ध हो सके। कहा कि मरीजों को समय से दवाएं और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। सीएमएस को मरीज के साथ कम से कम संख्या में परिवारजनों को आने दिया जाए, जिससे कि अस्पताल में भीड़ ना लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड्डी, सर्जिकल व बच्चा वार्ड में नहीं इंस्टाल हुआ एसी
बलिया। मौसम में बदलाव होते ही जिला अस्पताल प्रशासन लापरवाह हो गया है। जिला अधिकारी के निर्देश के बावजूद अब तक हड्डी, सर्जिकल व बच्चा वार्ड में एसी इंस्टॉल नहीं हो पाया। अस्पताल प्रशासन बजट के अभाव की बात कह रहा है। गर्मी के बीच विभिन्न बीमारियों से हो रही मौतों के बाद डीएम ने अस्पताल की व्यवस्था सुधारते हुए पूर्व में रखे सभी एसी को सभी वार्डों में लगाने को कहा। डीएम रवींद्र कुमार के प्रयास से अस्पताल की व्यवस्था में काफी सुधार हुआ। अस्पताल की लापरवाही कही फिर जिला को भारी न पड़ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed