फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM sent report of financial irregularities to the government

Ballia News: डीएम ने शासन को भेजी वित्तीय अनियमितता की रिपोर्ट

Thu, 14 Dec 2023 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
DM sent report of financial irregularities to the government
सभासदों के आरोपों की जिलाधिकारी द्वारा तीन सदस्यीय टीम से कराई जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि हुई है। जिसपर डीएम रविंद्र कुमार ने जांच रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दी है। वहीं इसकी जानकारी होते ही खलबली मच गई।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि मामला गंभीर है और इसमें शासन स्तर से कार्रवाई होनी है। इसलिए रिपोर्ट शासन को प्रेषित की गई है। कुछ महीनों पहले नगर पंचायत के दर्जन भर सभासदों ने शिवमंगल सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक कार्यकाल में अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार पर करोड़ों रुपये गबन के आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को पत्र दिया था। जिसकी जांच जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट व लेखाधिकारी से करवाया था। जांच के दौरान दोषी पाए जाने के बावजूद भी एक पखवाड़े तक कार्रवाई नहीं होते देख सभी सभासद धरने पर बैठ गए, जो एक सप्ताह तक चला। तहसीलदार द्वारा संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ था।
विज्ञापन

सभासद शिव मंगल सिंह ने बताया कि पूर्व दिए गए आश्वासन के अनुरूप जिलाधिकारी द्वारा शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है, जिसमें कंबल व डस्टबिन के क्रय में 2211500 रुपये की व हैंड पंप लगाने में 1017315 रुपये की अनियमितता की पुष्टि हुई है। माध्यमिक विद्यालय चितबड़ागांव का सुंदरीकरण कार्य संतोषजनक न मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed