फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM interacted with the village heads

Ballia News: डीएम ने ग्राम प्रधानों से किया संवाद

Tue, 01 Jul 2025 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
DM interacted with the village heads
बलिया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान मंगलवार से शुरू हो गया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता पर लिया है। उन्होंने ग्राम प्रधानों को पत्र लिखकर सीधा संवाद किया है। संचारी रोगों के जोखिम को कम करने के लिए उनको प्रेरित किया है।
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान से जुड़े सभी विभागों पर उन्होंने बेहतर परिणाम के लिए शिकंजा कसा है। उनकी कोशिश है कि जिले में संचारी रोगों का जोखिम न रहे। जिलाधिकारी ने समग्र रणनीति के तहत संचारी रोगों के जोखिम को करने की पहल की है। उन्होंने ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बेहतर रखने, झाड़ियों की कटाई के लिए कहा है। लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने के लिए कहा है। इस दौरान डायरिया प्रभावित 122 गांवों और हाई रिस्क वाले 58 क्षेत्रों पर विशेष नजर रहेगी।
विज्ञापन

कहा है कि पंचायती राज विभाग ग्राम सभा, पंचायत सदस्यों के माध्यम से, शिक्षा विभाग छात्रों के माध्यम से, आंगनबाड़ी और आशा हर घर जाकर लोगों को इसके जोखिम के बारे में बताएं। कहा कि डायरिया, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि संचारी रोगों के जोखिम के प्रति लोगों की समझ बढ़े और बचने की संस्कृति भी। पूरे महीने स्वास्थ्य कैंप लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण, मेडिसिन वितरण के लिए कहा है। पंचायती राज विभाग की ओर से मंगलवार को सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों ने इस अभियान का शुभारंभ किया। संचारी से बचने के लिए शपथ दिलाई गई और प्रभात फेरी निकालकर प्रचार प्रसार किया गया। पहले दिन ग्रामीण क्षेत्रों में 20 हजार से अधिक लोगों ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed