फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM inspects Bachhaipur Gaushala, instructs to handover soon

डीएम ने बछईपुर गोशाला का किया निरीक्षण, जल्द हैंडओवर करने का दिया निर्देश

Wed, 11 Nov 2020 06:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
DM inspects Bachhaipur Gaushala, instructs to handover soon
बलिया। जिलाधिकारी एसपी शाही ने बुधवार को बछईपुर में बन रहे गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आरईएस के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि तत्काल इस गोशाला को हैंडओवर किया जाए। उससे पहले यहां जो भी छोटे कार्य अधूरे हैं उसे एक सप्ताह में पूरा करा दें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी चिलकहर को निर्देश दिया कि गोशाला में मनरेगा से तालाब भी खोदवाने की कार्रवाई करें। इसके अलावा जिला कृषि अधिकारी व भूमि संरक्षण अधिकारी से कहा कि वर्मी कम्पोस्ट विधि से यहां वर्मी कम्पोस्ट की भी स्थापना की जाए। कहा कि इस गोशाला को मॉडल गोशाला बनाने पर विशेष जोर है, इसलिए इसका स्वरूप बेहतर रहे। हैंडओवर से पहले सोलर लाइट व पम्प भी लगवाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक मिश्र भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed