फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM inspected the bus stand being built at a cost of Rs 48.28 crore

Ballia News: 48.28 करोड़ से बन रहे बस स्टैंड का डीएम ने किया निरीक्षण

Fri, 22 Aug 2025 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
DM inspected the bus stand being built at a cost of Rs 48.28 crore
बलिया। जनपद में निर्माणाधीन आधुनिक बस स्टैंड का बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने औचक निरीक्षण किया। नक्शे का अवलोकन कर निर्माण की जानकारी ली। परियोजना के लिए 48.28 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। महत्वाकांक्षी परियोजना दिसंबर 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा हो सके। उन्होंने निर्माण स्थल पर बसों के निकासी रास्तों के बारे में जानकारी ली, जिस पर संबंधित अधिकारी ने अवगत कराया कि रास्ता शिफ्ट करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि कार्य को निर्धारित मानकों के अनुसार ही पूरा किया जाए। निरीक्षण में परिवहन विभाग के अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बलिया एवं अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed