{"_id":"5dea9aaa8ebc3e1bd8413ed0","slug":"dm-inspected-sewer-project-ballia-news-vns498360217","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर परियोजना का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर परियोजना का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
सीवर प्रयोजना का नक्शा देखते जिलाधिकारी।
- फोटो : BALLIA
बलिया। शहर में निर्माणाधीन सीवर प्रोजेक्ट की प्रगति का डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने निरीक्षण किया। एनसीसी तिराहे से लेकर मिड्ढी व काजीपुरा तक पैदल भ्रमण कर अंदर बिछाए गए पाईप की जानकारी जल निगम के अधिकारियों से ली। कलेक्ट्रेट व बेदुवा में बने इंटेक पावर स्टेशन को भी देखा। मिड्ढी-काजीपुरा के बीच आधी लंबाई में पाईप नहीं बिछी होने पर डीएम ने सवाल किया तो इस पर जल निगम के अधिकारी चुप हो गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि इसकी वजह को स्पष्ट करके बताएं। परियोजना से जुड़े कुछ अन्य सवालों का भी उत्तर गोलमटोल देने पर जिलाधिकारी ने इंजीनियर को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसकी विस्तृत जांच होगी। कार्य की एमबी कैसे और कितनी लंबाई तक तैयार हुई, यह भी देखा जाएगा। कहा कि लेटलतीफी से प्रोजेक्ट की लागत भी बढ़ती गई और जनता को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। ऐसे में इस परियोजना की जांच में अगर कोई दोषी मिला तो उसका जेल जाना तय है।
जीपीआर सर्वे की टीम बुलाई जाए : बलिया। जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिकारियों से कहा कि एक सप्ताह के अंदर जीपीआर (ग्राउंड पेनेटरेटिंग रडार) सिस्टम की टीम भी मंगाने का प्रयास करें। जीपीआर सर्वे के जरिए बिना खुदाई किए पाइप लाइन कहां बिछी है और कहां नहीं, इसको आसानी से देखा जा सकता है। कोशिश करें कि खुदाई टीम के साथ जीपीआर सर्वे की भी टीम आ जाए।
मिड्ढी चौराहे से काजीपुरा तक किया पैदल भ्रमण : बलिया। जल निगम के अधिकारियों की निशानदेही पर डीएम ने मिड्ढी चौराहे से काजीपुरा तक पैदल भ्रमण किया। इस मार्ग में 300 मीटर तक पाइप नहीं डालने की बात कही गई। जिलाधिकारी ने इसका कारण पूछा तो इसका जवाब जल निगम के किसी अधिकारी के पास नहीं था। एक्सईएन व अन्य इंजीनियरों को फटकार लगाते हुए कहा कि सिर्फ ऑफिस में बैठकर काम नहीं कराएं, बल्कि मौके पर जाकर भी प्रोजेक्ट की निगरानी करें।