फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM inspected Dubechhapra Ring Bandha

डीएम व एसपी ने दुबेछपरा रिंगबंधा का किया निरीक्षण-

Sat, 07 Dec 2019 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
DM inspected Dubechhapra Ring Bandha
रामगढ़। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने शनिवार को दुबेछपरा रिंग बंधा व ध्वस्त हुए स्पर का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि गांव को बचाने के लिए नदी की धारा को मोड़ना होगा। पक्का कटान रोधी कार्य करना होगा।
विज्ञापन

दुबेछपरा रिंग बंधा 16 सितंबर को गंगा की लहरों में बह गया था और गोपालपुर समेत कई गांवों में पानी भर गया। शासन का 39 करोड़ रुपये पानी में बह गया। यही नही गंगा की उत्पाती लहरे गोपालपुर व उदईछपरा के दो दर्जन मकानों को अपने पेटे में समाहित कर लिया। आज हालात यह है कि समय रहते दुबेछपरा रिंग बंधा व गांव बचाने के लिए कोई ठोस पहल नहीं किया गया तो अन्य गांव की तरह ग्राम सभा गोपालपुर का अस्तित्व भी मिट जाएगा। निरीक्षण के दौरान गांव के पंकज कुमार तिवारी ने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि हर हाल में ग्राम सभा गोपालपुर के साथ अन्य गांवों को बचाने के लिए समय रहते ठोस पहल किया जाए। कहा कि ऐसी परिस्थिति में परकोपाईंन विधि गंगा के कटान को रोकने में कितना कारगर साबित होगा यह तो यक्ष प्रश्न है। जिस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जब तक नदी के धारा को नहीं मोड़ा जाएगा, तब तक स्थाई हल नहीं निकल सकता। उन्होंने आश्वासन दिया कि हर हाल में बाढ़ कटान का स्थायी हल निकालने का प्रयास चल रहा है। उम्मीद है कि समय रहते बाढ़ कटान रोधी कार्य भी शुरू हो जाएगा। इस मौके पर उप जिलाधिकारी बैरिया अशोक चौधरी, एसएचओ बैरिया संजय त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दुबेछपरा निरीक्षण के दौरान साथ में चल रहे उप जिलाधिकारी बैरिया अशोक चौधरी को पंकज कुमार तिवारी व नागेंद्र तिवारी ने मांग पत्र सौंपा। इसमें नौ दिसंबर से दुबेछपरा ढाले पर क्रमिक अनशन करने की चेतावनी दी। कहा कि हमें कटान का स्थायी हल चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम सभा गोपालपुर के उदई छपरा व गोपालपुर के कटान पीड़ितों ने जिलाधिकारी से कहा कि साहब हम सब का घर गंगा में विलीन हो गया हैं और हम लोग एनएच 31 के पटरियों पर रह रहे हैं। हम पीड़ितों की अबतक आर्थिक सहायता राशि नहीं मिली आखिर क्यों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed