फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM handed over the responsibility for the examination

Ballia News: परीक्षा के लिए डीएम ने सौंपी जिम्मेदारी

Tue, 22 Jul 2025 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
DM handed over the responsibility for the examination
बलिया। लोक सेवा आयोग द्वारा समीक्षा/सहायक समीक्षा अधिकारी की भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु तैयारियों के सम्बंध में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त एसडीएम/जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिले में 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें लगभग 13000 अभ्यर्थी शामिल होगे। इस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु जिले में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक एवं सहायक व्यवस्थापक की तैनाती की गई है साथ ही उनको परीक्षा से संबंधित दिशा निर्देश भी दिए गए। सभी परीक्षा केन्द्रों पर तैनात होने वाले स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सहायक व्यवस्थापक की आईडी कार्ड सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किया जाएगा। सेक्टर मजिस्ट्रेट/केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिए कि परीक्षा प्रारंभ होने से पहले प्रश्न पुस्तिका सभी परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचाएंगे और परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिका को जिला कोषागार में पहुंचने का कार्य करेंगे। बैठक में प्रेक्षक, सहायक प्रेक्षक, सीडीओ ओजस्वी राज, एडीएम अनिल कुमार गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम शर्मा, सभी एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed