फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM formed a team to investigate the irregularities

Ballia News: अनियमितता की जांच के लिए डीएम ने बनाई टीम

Wed, 31 Dec 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
DM formed a team to investigate the irregularities
इंदरपुर। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने चिलकहर ब्लाॅक के पिपरा पट्टी बहोरापुर में विकास कार्यों में हुई अनियमितता की शिकायत की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को जांच अधिकारी व तकनीकी जांच के लिए सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को नामित किया है। डीएम ने आदेश में कहा है कि जांच आख्या जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से 15 दिन में उपलब्ध कराएं। निर्देश दिया है कि जांच आख्या के अंत में निष्कर्ष, टिप्पणी अवश्य अंकित की जाए। टिप्पणी में वास्तविक गबन की मदवार धनराशि दर्शाते हुए गबन के लिए दोषी प्रधान, सचिव एवं अवर अभियंता तकनीकी सहायक का नाम अवश्य अंकित किया जाए।
विज्ञापन

ग्राम निवासी संजय सिंह व जितेंद्र सिंह ने डीएम को शपथपत्र युक्त शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत पिपरा पट्टी बहोरापुर में कुल 9 कार्यों पर ग्राम प्रधान व सचिव ने तकनीकी सहायक के सहयोग से फर्जी अभिलेख तैयार करा कर वित्तीय वर्ष में 50 लाख रुपये शासकीय धन का दुरुपयोग किया है। पत्र में कहा है कि ग्राम विकास अधिकारी ने लोकसेवक के दायित्व का सही तरीके से निर्वहन नहीं किया है। चिलकहर के एडीओ पंचायत सूर्य प्रकाश यादव का कहना है कि जांच समिति को संबंधित अभिलेख उपलब्ध करा दिए गए हैं। जांच के लिए समिति कब तिथि निर्धारित करती है, यह उन पर निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed