{"_id":"5e1f43af8ebc3e4b11781edb","slug":"dm-divided-blankets-in-ghodhra-village-among-one-thousand-poor-ballia-news-vns5053643129","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने घोड़हरा गांव में एक हजार गरीबों में बांटा कम्बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने घोड़हरा गांव में एक हजार गरीबों में बांटा कम्बल
विज्ञापन
दुबहर क्षेत्र के घोड़हरा गांव में कंबल वितरण करते जिलाधिकारी हरि प्रताप शाही व सिवील जज स्वर्ण म?
- फोटो : BALLIA
दुबहर। क्षेत्र के घोड़हरा गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में बुधवार को जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने करीब एक हजार गरीब लोगों में कम्बल का वितरण किया। घोड़हरा निवासी समाजसेवी अक्षय सिं ह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि सच्चा समाजसेवी वही है जो लोगों की पीड़ा समझकर उसे दूर करने का प्रयास करें। इस कार्य के लिए मैं अक्षय सिंह एवं उनकी पुत्री सिविल जज स्वर्णमाला सिंह की सराहना करता हूं। कहा कि गांव के लोगों को खासकर बच्चों को स्वर्णमाला से सीख लेनी चाहिए, जो इसी गांव में पढ़ी लिखी और इस मुकाम पर पहुंच कर आज देश की सेवा कर रही हैं। इस मौके पर जूनियर हाईस्कूल घोड़हरा के छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं पूर्व प्रधानाचार्य रामानंद पांडेय ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान सिविल जज स्वर्णमाला सिंह ने जिलाधिकारी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अरुण सिंह, छोटेलाल तिवारी, रमेश उपाध्याय, माधव सिंह, जहीर खां, जितेंद्र सिंह, शब्बीर खां, शीला सिंह, संतोष यादव, अशोक सिंह, रामलखन सिंह, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, गुलाम रसूल रहे। अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख महेशानन्द गिरि एवं संचालन विद्यासागर गुप्ता ने किया।
600 गरीबों को समाजसेवी ने ओढ़ाया कंबल
रसड़ा। क्षेत्र के बसतौरा गांव में समाजसेवी एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने 600 गरीबों, असहायों, विधवाओं, वृद्घों व विकलांगो को कंबल ओढ़ाया। इस मौके पर मनान खान, मुन्ना राजभर, शिबू उर्फ अजीमुल्लाह, वजीर अहमद, चन्द्रमा, बबलू, अमावस राजभर, रविन्द्र राम, सूरज, मंगला राम, दीपचन्द राम, लाल मिठाई राजभर आदि रहे।
विज्ञापन
600 गरीबों को समाजसेवी ने ओढ़ाया कंबल
रसड़ा। क्षेत्र के बसतौरा गांव में समाजसेवी एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने 600 गरीबों, असहायों, विधवाओं, वृद्घों व विकलांगो को कंबल ओढ़ाया। इस मौके पर मनान खान, मुन्ना राजभर, शिबू उर्फ अजीमुल्लाह, वजीर अहमद, चन्द्रमा, बबलू, अमावस राजभर, रविन्द्र राम, सूरज, मंगला राम, दीपचन्द राम, लाल मिठाई राजभर आदि रहे।
विज्ञापन