फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM, Deputy Collector inspected the district hospital

डीएम, डिप्टी कलक्टर ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

Thu, 17 Jun 2021 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
DM, Deputy Collector inspected the district hospital
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन शुक्रवार को जनपद में हो रहा है। इसकी तैयारी को लेकर जिला प्रशासन रात दिन एक किए हुए है। जिलाधिकारी अदिति सिंह व डिप्टी कलक्टर सीमा पांडेय ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल स्थित 50 बेड के पोस्ट कोविड वार्ड तथा कोविड जांच केंद्र, कोविड वैक्सीनेशन केंद्र का गहनता से निरीक्षण किया। पोस्ट कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों व तीमारदारों को मास्क लगाने का निर्देश दिया। एक मरीज के साथ एक व्यक्ति को ही रहने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही वार्ड की साफ-सफाई करने का आदेश जिलाधिकारी ने दिया। जिला चिकित्सालय स्थित पोस्ट कोविड वार्ड, कोविड जांच केंद्र, कोविड वैक्सीनेशन केंद्र, आक्सीजन प्लांट, पीकू वार्ड, आईसीयू वार्ड एवं ओपीडी का निरीक्षण सीएम कर सकते है। वहीं जिला अस्पताल के अधिकारी व कर्मचारी तैयारी को लेकर रात दिन लगे हुए हैं, ताकि कोई चूूक न हो।
विज्ञापन

आए सीएम, शुरू हो गया पब्लिक एड्रेसिंग सिस्टम
बलिया। सीएम के आगमन के देखते हुए जिला अस्पताल स्थित इमरजेंसी कक्ष तथा ट्रामा सेंटर के बाहर लाउडस्पीकर लगाकर कोविड के बारे में प्रचार प्रसार किया जाने लगा। अलावा पोस्ट कोविड वार्ड समेत अन्य वार्डो के बेडों पर चादर से लेकर हर व्यवस्था चुस्त दुरुस्त देखी गई। इसके साथ ही अस्पताल में साफ-सफाई भी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैबतपुर गांव को संवारने में लगा महकमा
मुख्यमंत्री के दौरा लेकर हनुमानगंज ब्लाक के हैबतपुर गांव स्थित पंचायत भवन से लेकर गांव के प्रधान के दरवाजे पर जिला प्रशासन द्वारा कोविड का प्रचार प्रसार होडिंग व बैनर लगाकर किया गया था। इसके अलावा गांव की नालिया व सड़क की साफ सफाई की जा रही थी।
एसपी ने पुलिस अधिकारियों को किया ब्रिफिंग
जनपद में आज मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा व डीएम की प्रतिनिधि डिप्टी कलक्टर सीमा पांडेय ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन स्थित आरडी त्रिपाठी हाल में पुलिस अधिकारियों को ब्रिफिंग किया। इस दौरान एसपी ने सभी को अपने अपने प्वाइंट पर समय से तैनात रहने का आदेश दिया। इसके अलावा सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी।
हैलीपैड का एसपी व एएसपी ने किया निरीक्षण
शुक्रवार को जनपद में पधार रहे मुख्यमंत्री के हैलीपेड का निरीक्षण का पुलिस अधीक्षक डा विपिन ताडा व अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बृहस्पतिवार को किया। इस दौरान हैलीपैड पर बने एच को पीडब्लूडी के कर्मचार को तत्काल पेंट करने का एसपी ने निर्देश दिया।
सुरक्षा को लेकर यह लोग रहेंगे तैनात
जनपद में पधार रहे मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक दो, सीओ 10, एसएचओ/एसओ 18, एसआई 46, हेड कांस्टेबल 82, कांस्टेबल 330, महिला कांस्टेबल 42, टीपी छह, पीएसी छह सेक्शन, फायर सर्विस चार तैनात किए गए है। इसमें आजमगढ़ के एक अपर पुलिस अधीक्षक व दो सीओ, तथा मऊ जिले के एक सीओ तैनात किए गए है। शेष फोर्स जनपद की तैनात की गई है।

आज वाहनों का रूट रहेगा डायवर्जन
मुख्यमंत्री के जनपद में हो रहे आगमन के दृष्टिगत यातयात डाइवर्जन किया गया है। फेफना की ओर से शहर क्षेत्र या बैरिया हल्दी जाने वाले वाहन फेफना-गड़वार-सुखपुरा होकर व हल्दी बैरिया की ओर जाएंगे। वही फेफना, रसड़ा, गड़वार जाने वाले वाहन चिरैया मोड़ से सहतवार सुखपुरा होकर जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान छोटे बड़े सभी प्रकार के वाहनों का शहर क्षेत्र में प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed